Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
अलग झारखंड आंदोलन के महानायक, आदिवासी समाज की बुलंद आवाज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत सरकार मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित करेगी। लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों के लिए उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस घोषणा के बाद झारखंड समेत पूरे देश में उनके समर्थकों और राजनीतिक दलों में खुशी की लहर है। 🏹 आदिवासी अधिकारों के संघर्ष की पहचान थे शिबू सोरेन शिबू सोरेन का नाम झारखंड आंदोलन की आत्मा माना जाता है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जल-जंगल-जमीन, आदिवासी…
रांची : राजधानी रांची के बरियातू फायरिंग रेंज में असामाजिक तत्वों ने शनिवार को आग लगा दी. आग तो पहले झाड़ियों में लगी थी, लेकिन कुछ दूरी पर ही टायर फेंका हुआ था. अचानक से उसमें आग लग गई. गनिमत है कि पड़ोस में मकान नहीं था अन्यथा आग को भयावह रूप लेने में समय नहीं लगता. जान-माल की क्षति नहीं घटना से जान-माल की क्षति होने की सूचना नहीं है. हालाकि आग लगने के बाद पूरे ईलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. लोग आग की लफ्टों को देखकर सहम गए थे. सूचना पर मौके पर पुलिस…
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में सनकी पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला के वारसी चौक के पास है.
Dumka : CM हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर हैं, जहां वे झारखंड में निवेश बढ़ाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में वे 26 जनवरी को दुमका नहीं पहुंच पायेंगे। इधर, संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त का पद भी पिछले करीब तीन महीनों से रिक्त है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुये इस बार दुमका के DC अभिजीत सिन्हा को राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जायेगा। CM की अनुपस्थिति के बावजूद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि समारोह की…
रांची (RANCHI): अगर आपका भी बच्चा होनहार है पर पैसे के अभाव में आप उनका दाखिला अच्छे स्कूलों में नहीं करा पा रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. असल में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CMSOE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन विद्यालयों को CBSE से मान्यता प्राप्त है और यहां गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा की सुविधा दी जाती है. इस बार बालवाटिका और कक्षा 1 में भी नामांकन प्रारंभ किया गया है, जिससे प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगी.…
रांची जिले में बीते छह महीनों के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने को लेकर अधिक संख्या में आवेदन आ रहे हैं। आठ अगस्त, 2025 से 21 जनवरी, 2026 के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 39,346 नए लाभुकों के नाम प्रायोरिटी हाउस होल्ड (पीएचएच- गुलाबी कार्ड), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाइ-पीला कार्ड) और ग्रीन राशन कार्ड में जोड़े गए हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में नाम जुड़वाने वालों की कतार अब भी लंबी बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, रांची से सिर्फ 30,290 लाभुकों के नाम पहले ही स्वीकृत कर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भेजे जा…
Ranchi : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शनिवार को चाईबासा दौरे पर रहेंगी. 13 इनामी समेत 17 नक्सलियों के मारे के बाद यह उनका पहला दौरा है. इस दौरान वे नक्सल अभियान की समीक्षा और मीडिया को ब्रीफ करेंगी. उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिले के छोरानागरा व करीबुरू थाना क्षेत्र के कुमडी समेत बहादा जंगल में चल रहे ऑपरेशन मेघाबुरू के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 13 इनामी समेत 17 नक्सली मारे गए थे. इन पर 4.49 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से 15 नक्सलियों…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद खबर लेकर आया। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान रांची के धुर्वा स्थित लाबेद गांव के रहने वाले जवान अजय लकड़ा शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान वह खाई में गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शहीद जवान की खबर मिलते ही पूरे गांव और इलाके में मातम पसर गया है। परिवार के लिए यह सदमा असहनीय है। संघर्षों में पला-बढ़ा देश का वीर सपूत शहीद अजय लकड़ा के पिता स्वर्गीय लोहरा उरांव का निधन…
