Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान 27 जनवरी को होने जा रहा है. FTA डील के तहत दोनों अपने देश के मार्केट में पहुंच आसान बनाएंगे. यूरोपीय संघ की वस्तुओं की भारत में कम टैरिफ या बिना टैरिफ एंट्री मिल सकेगी, तो वहीं भारत भी यूरोपीय संघ के देशों में अपनी वस्तुओं को कम टैरिफ या बिना टैरिफ बेच सकेगा. यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में कहा था कि यूरोपीय यूनियन भारत के साथ एक ऐसी डील करने जा रहा है, जो आजतक किसी भी देश ने नहीं किया…
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट के कारण जान गंवाने वाले बिहार के मजदूरों की मौत पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल बिहार के प्रत्येक मजदूर को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बृहस्पतिवार को एक इस्पात संयंत्र में विस्फोट के बाद गर्म राख गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी और पांच…
गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर साल 2018 में कोरियोग्राफर-फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेस डिसूजा पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप था। एक फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद पूरा मामला शुरू हुआ था और अब जाकर उसको अरेस्ट किया जा सका है। गैंगस्टर रवि पुजारी को पांच साल पहले साउथ अफ्रीका के देश सेनेगल में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स को धमका चुके थे और कइयों के घर पर हमला भी किया था। वह 200 से ज्यादा केस में…
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के नॉमिनेशन अनाउंस हो रहे हैं और इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो सभी भारतीय फैंस को निराश कर सकती है। दरअसल ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म्स की कैटेगरी में भारत को भी जगह मिली थी लेकिन अफसोस भारत का इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने का सपना टूट गया है। ऑस्कर से बाहर हुई होमबाउंड ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नोमिनेशंस इस वक्त LIVE चल रहे हैं और हाल ही में ये ताजा जानकारी सामने आई है कि ऑस्कर 2026 से होमबाउंड (Homeboun) बाहर हो गई है। ईशान खट्टर, विशाल…
चाईबासा/सारंडा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा सुरक्षा बलों का अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। नक्सल मुक्त सारंडा के लक्ष्य को लेकर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष बलों का संयुक्त सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में जारी मुठभेड़ के दौरान एक और नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है। यह अभियान झारखंड पुलिस द्वारा अब तक का सबसे बड़ा और व्यापक नक्सल विरोधी ऑपरेशन माना जा रहा है, जिसमें अत्याधुनिक रणनीति और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीहड़ जंगलों में जारी है सघन सर्च ऑपरेशन सारंडा का…
Palamu: झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों का शिकार कर उनकी तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरोह के 61 लोग गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार तस्करों के पास से करोड़ों रुपए कीमत के वन्य जीव और उनके अवशेष बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक के निर्देश पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। उनका नेटवर्क बांग्लादेश और नेपाल से संचालित होता है। यह नेटवर्क चीन और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला हुआ है। बताते हैं कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और पलामू टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के…
बॉलीवुड के एक्शन और वॉर फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ा दिन आ गया है। फिल्म Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यह फिल्म साल 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की सीक्वल है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी साल 1971 के बसंतर युद्ध पर आधारित है। इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को घुसपैठ करने से रोकने के लिए बहादुरी और साहस का परिचय दिया। भारतीय जवानों ने चिकन नेक कॉरिडोर और पठानकोट-जम्मू राजमार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की…
पटना: बिहार में अवैध बालू खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। खान एवं भूतत्व विभाग अब प्रमुख बॉर्डर चेकपोस्टों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। इस प्रणाली के जरिए हर बालू लदे वाहन की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन होगी और विभाग के केंद्रीय सर्वर से जोड़ी जाएगी। वाहन का पंजीकरण, ई-चालान, परमिट और समय-सीमा की तुरंत जांच संभव होगी। यदि कोई वाहन बिना वैध दस्तावेज या निर्धारित मार्ग से हटकर गुजरता है, तो अलर्ट जारी होगा और मौके पर कार्रवाई…
