Author: Admin

Jharkhand Model Manvi Raj: झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग का गुण सीखने रांची आई थी। मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। अब उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव डाल रहा है। मॉडल का आरोप यह  भी है …

Read More

धनबाद: धनबाद में धनसार स्तिथ एक तालाब में युवक नहाने के दौरान डूब गया. युवक की डूबने की खबर मिलते ही NDRF की टीम धनसार पहुच गयी और रेस्क्यू का काम चालू कर दिया गया है. बता दे कि मंगलवार को सुरेश भुइयां नहाने के दौरान तालाब में डूब गया था,  गोताखोरो ने सुरेश को खोजने के खूब कोशिश की परन्तु वो नही मिला जिसके बाद NDRF  की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Read More

सिमडेगा: शहर के सामटोली स्थित अपोस्टोलिक स्कूल में सोमवार रात को तीन लाख रु और दो मोबाइल की चोरी हो गई। चोरों ने एल ई डी टी वी, सोफा, सी सी टी वी सहित 76, 500 रु के सामानों को भी जला दिया।स्कूल के डायरेक्टर फादर जॉन कुजूर ने बताया कि स्कूल में स्थित उनके कमरे से अपराधियों ने चोरी की। फादर जोन ने बताया कि वे घटना की रात स्कूल में नहीं थे। अगले दिन कमरे का ताला खुला देखे जाने के बाद लोगों ने फा जोन से संपर्क कर घटना की सूचना उन्हें दी।इधर विधायक भूषण

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को  झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आई०जी०) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आई०जी० श्री इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आई०जी० इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल…

Read More

गिरिडीह: गिरिडीह में सुरज कुमार ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। सारे सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसने लाश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव की है। निक्की कुमारी की शादी साल 2018 में सुरज कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करता था। बार- बार दहेज की मांग की जाती थी। ससुराल वाले मां निक्की के मां नहीं नहीं बन पाने का भी मजाक उड़ाते थे, ताने मारते थे। निक्की…

Read More

भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : दीपक प्रकाश घर घर जाकर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को बतलाने का करेंगे काम : किसलय तिवारी राँची: हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने की। बैठक में मोर्चा को मजबूत व विस्तार करने पर चर्चा हुई। साथ ही साथ राज्य में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। वहीं भाजयुमो की…

Read More

सिमडेगा: कुछ दिन पूर्व नेपाल से गिरफ्तार किए गए पीएलएफआई  सुप्रीमो दिनेश गोप को एन आई ए की टीम सिमडेगा  जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत महाबुआंग थाना लेकर पहुँची।दिनेश गोप की निशानदेही पर  टीम उसे लेकर  बेडाइरगी पंचायत के महुआटोली पहुँची। यह वही इलाका है, जहाँ विगत 29 दिसम्बर 2013 को मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उस समय यहाँ से भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित हथियार , लेथ मशीन, जेनरेटर एवं अन्य सामान बरामद किए गए थे।महाबुआंग थाना प्रभारी हेमकिशोर गुप्ता ने बताया कि दिनेश गोप की निशानदेही पर एनआईए टीम बेडाइरगी पंचायत के महुआटोली से लगभग डेढ़ किलोमीटर…

Read More

रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र से तीन अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं । तीनों पिठौरिया थाना क्षेत्र में हथियार दिखाकर 7 मोबाइल की लूट में शामिल थे ।  एसएसपी के निर्देश पर  सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी । डीएसपी और पुंदाग ओपी प्रभारी ने छापेमारी कर तीन अपराधी को 13 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।

Read More

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनियाडीह बराही पंचायत अंतर्गत कामत गांव में मंगलवार की सुबह अवैध बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका कुड़वा (कामत) गांव निवासी राजमोहन मेहता की 42 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उक्त महिला को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। पर महिला को चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला…

Read More

लातेहार: दो लाख के इनामी जेजेएमपी के एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह खेरवार ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने यह फैसला लिया।रघुनाथ सिंह खेरवार उर्फ रघु ने लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, सीआरपीएफ 214 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद, समादेष्टा संदीप कुमार शर्मा के समक्ष मंगलवार को आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण के बाद एसपी अंजनी अंजन ने गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही दो लाख का चेक सौंपा गया। सीआरपीएफ 214 वीं बटालियन के द्वारा उनकी पत्नी अनीता देवी को 50 हजार की सहायता राशि भी दी गई।एसपी अंजनी अंजन ने बताया…

Read More