Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989) को लेकर एक अहम और दूरगामी असर वाला फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने साफ कहा है कि सिर्फ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल अपने आप में SC/ST एक्ट के तहत अपराध नहीं बनता, जब तक यह साबित न हो कि अपमान जातिगत पहचान के कारण और जानबूझकर किया गया हो। यह फैसला SC/ST एक्ट की धारा 3(1) की व्याख्या के लिहाज से मील का पत्थर (Milestone Judgment) माना जा रहा है। ⚖️ सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने स्पष्ट किया कि: SC/ST Act के तहत आपराधिक कार्रवाई तभी संभव है, जब पीड़ित व्यक्ति SC/ST…
प्रयागराज में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में जा गिरा। तकनीकी खराबी के कारण हुए इस हादसे ने एक पल के लिए सबको दहला दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आसमान में विमान को अजीब तरह से लड़खड़ाते हुए देखा। अगले ही पल विमान से दो पैराशूट खुलते दिखाई दिए और दोनों पायलट विमान के गिरने से पहले ही हवा में तैरने लगे। जैसे ही विमान…
स्विट्जरलैंड/ रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस से अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर झारखंडवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड आगे बढ़ेगा, तो झारखंडवासी भी आगे बढ़ेंगे। दावोस में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ झारखंड में निवेश को लेकर सकारात्मक और उत्साहजनक बातचीत हुई है। आने वाले दिनों में वर्ल्ड इकोनॉमिक…
देश की आन-बान-शान माने जाने वाले गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। इसी बीच भारतीय सेना के एक जवान का वार्म-अप करते हुए अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि परेड की रिहर्सल से पहले जवान ने “ले बेटा” गाने पर वार्म-अप कर सबका दिल जीत लिया। 🇮🇳 देशभक्ति और जोश से भरा वीडियो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना का जवान पूरी यूनिफॉर्म में आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा है। परेड की रिहर्सल से पहले वह फिजिकल वार्म-अप कर रहा है और बैकग्राउंड में बज रहा है…
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में शराब की सूचना पर गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि हालात बिगड़ने पर एएसआई को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी रजिस्ट्री टोला की है, जहां शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई धीरेंद्र कुमार मंगलवार शाम गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें…
राज्य में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर अब सख्ती से रोक लगेगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को ‘झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025’ को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधि विभाग द्वारा गजट में अधिसूचना जारी होते ही यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा और इसके सभी प्रविधान राज्यभर में लागू हो जाएंगे। इस कानून के तहत बिना पंजीकरण कोई भी कोचिंग सेंटर संचालित नहीं किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार 5 लाख रुपये और दूसरी बार 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। नियम नहीं मानने…
निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में एसीबी ने मंगलवार को अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने क्लिनिक से जुड़े कागजातों की जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए. यह होमियोपैथिक क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी की है. लेकिन इसे उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी चलाती है. दरअसल विनय चौबे मामले की जांच के दौरान एसीबी को जानकारी मिली थी कि शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी एक होमियोपैथिक डॉक्टर हैं और वह उक्त क्लिनिक का संचालन करती हैं. हालांकि पूछताछ के दौरान शिपिज त्रिवेदी ने एसीबी को यह जानकारी…
भारतीय जनता पार्टी के नेता Nitin Nabin ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नवीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। कई दिग्गज नेता मौजूद गृह मंत्री अमित शाह,…
