Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री जल्द झारखंड आयेंगे। बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने उनसे मुलाकात की है औऱ झारखंड आने का न्योता दिया है। महाराज धीरेंद्र शास्त्री का यह दौरा कब होगा इसे लेकर अब तक तारीख तय नहीं हुई है। बाघमारा विधायक ढुलू महतो आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उज्जैन के महाकाल सरकार के दरबार बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर ,ओंकारेश्वर , ममलेश्वर के साथ साथ सूर्यमुखी हमुनाम मंदिर में भी दर्शन किया है। इस यात्रा में विधायक के साथ उनके परिवार के सदस्य भी हैं। विधायक ढुलू महतो ने कहा कि झारखंड में…
रांची: धनबाद जिले के बैंक मोड़ पर गोलीबारी की घटना हुई. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक मोड़ थाना इलाके के गुरूद्वारा के पास फायरिंग की. बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना के कुछ देर पहले ही उस मार्ग से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरा था. जिले में मंत्री के कार्यक्रम और उस मार्ग से गुजरने के बाद इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर वहां के पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे है. कहा जा रहा है कि अपराधियों ने…
वर्ष 2023 के लिए “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” 140 पुलिस कर्मियों को प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। इनमें झारखंड के भी दो पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है। रांची के सिटी एसपी शुभांशु जैन और इंसपेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा के नाम सम्मानित किये गये अधिकारियों में शामिल हैं। बता दें, इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। इसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है। पुरस्कार प्राप्त…
Giridih News:चाईबासा में शुक्रवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड के सीआरपीएफ जवाब सुशांत कुमार की शहादत के बाद शनिवार को राज्य के एक और जवान ने अपनी शहादत दी है। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार सुबह आतंकियों से मुठभेड़ में गिरिडीह के अजय कुमार राय शहीद हुए हैं। शहीद अजय कुमार राय मूल रूप से देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह निवासी थे। उनका परिवार गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में किराये के मकान में रह रहा है। अजय की शहादत की जैसे ही खबर मिली उनके पैतृक गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, अजय…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सेक्टर-2, धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान कॉन्स्टेबल सुशांत कुमार खूंटिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मालूम हो कि आज सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कांस्टेबल श्री सुशांत कुमार खूंटिया गंभीर…
रांची में जमीन घोटाला केस में ईडी ने शुक्रवार को 14वीं गिरफ्तारी के रूप में प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां उससे पांच दिनों तक पूछताछ के लिए अनुमति मिली। यह वही प्रेम प्रकाश है, जिसे नेताओं व नौकरशाहों का करीबी बताया जाता है। प्रेम प्रकाश को ईडी ने साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन में गत वर्ष 25 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पिछले एक साल से बंद प्रेम प्रकाश के अलावा उसका खास सहयोगी कोलकाता का कारोबारी…
रांची : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह शुक्रवार को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स पहुंचे. धनबाद के अशर्फी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया गया. यहां से कार्डियक एंबुलेंस से पूर्व विधायक रांची लाया गया. बता दें कि नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक गिरने से घायल हो गये थे. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया.
झारखंड के चाईबासा जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थानाक्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है. नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों को गोली लगा, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दूसरे जवान को चाईबासा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. दरअसल, नियमित सर्च ऑपरेशन में निकले सुरक्षाबल के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की. जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. गौरतलब है कि टोंटो थानाक्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा एक करोड़ के…
नक्सली प्रमोद मिश्रा उर्फ लव कुश को पुलिस ने गया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रमोद के साथी अनिल यादव को भी पकड़ा है। दोनों गया के टिकारी प्रखंड के पड़री के जरही टोला अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो छापेमारी में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रमोद मिश्रा औरंगाबाद का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य भी है। 14 नवंबर 2021 को डुमरिया के मोनबार जंगल से सटे इलाके में रहने…
रांची: मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को बेल नहीं मिलेगा. बता दें कि आज रांची सिविल कोर्ट में तनवीर अख्तर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई. जिसमें रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए अपना फैसला सुना दिया है. जमानत याचिका पर तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय और अरविंद पांडेय ने बहस की थी. बता दें कि रांची के कांके रोड इलाके में तनवीर अख्तर यश मॉडल नाम का एक एजेंसी चलाता था. जिसमें मॉडल मानवी राज ने तनवीर अख्तर पर यौन शोषण…