Author: Admin

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की ओरसा घाटी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया जहां मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड आ रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई, जहां मौके पर 5 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई थी. वहीं अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 9 हो गई है. 4 लोगोंं की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है. हालांकि अभी भी कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और आशंका जताई जा रही…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़कर कोहली इस ‘कीवी’ टीम के विरुद्ध सबसे ज़्यादा 10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने क्रिकेट जगत के कई महान बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9-9 शतक लगाए थे, लेकिन अब विराट कोहली इन सभी से आगे निकल चुके हैं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि विराट कोहली…

Read More

Ranchi : रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता कन्हैया को कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 12 साल का कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी से लापता हो गया था. रांची पुलिस की एसआईटी उसकी सकुशल बरामदगी के लिए सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है. जिसके बाद रांची पुलिस की टीम ने कोडरमा पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. एसएसपी खुद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे. 61 दिनों…

Read More

झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. रांची पुलिस ने 12 बच्चों को मुक्त कराने के साथ ही इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संचालन बिहार के औरंगाबाद, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस धुर्वा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए अंश और अंशिका की तलाश में जुटी थी. इन दोनों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से बच्चा चोर गिरोह के 16 सदस्यों को पकड़ा. इस गिरोह के चंगुल से रांची पुलिस…

Read More

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध है. एडमिट कार्ड केवल संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्य ही डाउनलोड कर सकेंगे. छात्रों को अपना एडमिट कार्ड सीधे स्कूल से प्राप्त करना होगा. परिषद ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों में वितरित करें, ताकि परीक्षा व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो. 3 फरवरी से 17 फरवरी तक होगी परीक्षा जैक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 17…

Read More

रांची। जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड पर स्लीपर बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्ती दिखाई गई और कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जांच के क्रम में कुल 21 बसों की जांच की गई। केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (सीआइआरटी) द्वारा स्लीपर बसों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित बस संचालकों को नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि चेसिस में एक्सटेंशन लगाकर बनाई गई बस…

Read More

खूंटी:आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज एक दिवसीय झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर खूंटी जिले में व्यापक असर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बंद से पहले देर शाम खूंटी शहर में मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस के दौरान बंद को सफल बनाने की अपील की गई और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी…

Read More