Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Draupadi Murmu Birthday: देश की प्रथम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। 25 जुलाई, 2022 को देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित करने वाली देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार जन्मदिन मना रही हैं। यह संयोग है कि ओडिशा में जन्मी द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनने के बाद उनके पहले जन्म दिन के दिन भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी है। राष्ट्रपति ने अपने जन्म दिन की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के दर्शन और उनकी पूजा-अर्चना करके की। द्रौपदी मुर्मू के जन्म दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर…
Jagannath Puri Rath Yatra 2023 : आज से विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। इस गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीनों ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की…
गिरिडीह: गिरिडीह में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक बगोदरडीह का रहने वाला था। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक बगोदरडीह स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने राजकुमार को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार यादव ने बगोदडीह पेट्रोल पंप के पास अपना ट्रक रविवार देर रात खड़ा किया था। सोमवार को दिन के 11 बजे उसे फोन आया। वह फोन में बात करता हुआ घर से निकला…
लोहरदगा: लोहरदगा के ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न जगन्नाथ स्वामी के मंदिरों में सोमवार को नेत्रदान उत्सव के साथ धार्मिक अनुष्ठान परंपरानुसार संपन्न हुआ। आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा के दिन नेत्रदान उत्सव मनाने की परंपरा के तहत नेत्रदान अनुष्ठान शुरू हुआ। साथ ही भगवान जगन्नाथ स्वामी को स्नान कराकर भोग लगाया गया। इस विधि के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें डीसी, एसपी सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले में कल रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ मंगलवार को रथ में सवार होकर अपनी मौसी के घर जाएंगे और नौ दिनों के बाद घर वापस लौटेंगे।…
हजारीबाग: हजारीबाग दारू थाना के जिनगा गांव का है, जहां महेंद्र कुमार लोन लेने के चक्कर में ठगी का शिकार हुए। दो मिनट में लोन के जाल में फंसे महेंद्र को फेसबुक पर धनी ऐप द्वारा लोन दिए जाने की विज्ञापन देख संपर्क किया था। जांच-पड़ताल में ठगों के झांसे में आकर महेंद्र ने फेसबुक पर दिए गए निर्देश के आलोक में ऐप में ऑनलाइन प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज सबमिट कर दिया। पेन, आधार, पासबुक एक पासपोर्ट साइज फोटो को कंपनी के भेजने के बाद ठगों ने कंपनी के माध्यम से कॉल किया और जानकारी दी कि आपका 50 हजार रुपए…
Jharkhand Mosnoon: झारखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून का सोमवार 19 जून को आगमन हो गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दुमका के रास्ते मानसून झारखंड में मानूसन का आगमन हुआ। दुमका में मानूसन के आगमन के साथ ही गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में भी दक्षिण पश्चिम मानसून का विस्तार हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के पूरे राज्य में विस्तार हो जाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश की…
Transgender Pension: झारखंड सरकार राज्य के ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है. अब राज्यभर के ट्रांसजेंडरों को सरकार हर माह 1000 रुपए पेंशन देगी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, अब इसे कैबिनेट में भेजने की तैयारी की जा रही है. लाभुकों का चयन करने के बाद सरकार पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजेगी. मंत्री जोबा मांझी और विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमिटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस योजना के शुरू होने से राज्यभर के करीब 14 हजार ट्रांसजेंडरों को इसका…
Sahibganj Crime: जमीन के मुआवजे के रूप में मिली राशि के बंटवारे के विवाद में 65 वर्षीया महिला रनधावन टुडू की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना साहिबगंज जिले के तिनपहाड थाना क्षेत्र के सावलापुर सड़क टोला की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है । घटना को लेकर मृतका के पति शिवलाल सोरेन ने बताया कि रविवार की रात उसकी पत्नी घर के आंगन में अपने नाती के साथ सोई हुई थी। कुछ ही दूरी पर वह भी सोया था। रात लगभग 12.30…
Hemant Soren News: बिरसा सिंचाई कूप योजना में धरातल में कुंआ दिखे, कागजी खेल नहीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उक्त बातें ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा इसमें लापरवाही ठीक नहीं। मालूम हो कि राज्य सरकार एवं मनरेगा के अभिसरण से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कुल एक लाख कूपों का निर्माण विभिन्न चरणों में किया जाना है। लेकिन मुख्यमंत्री इसके कार्य प्रगति को लेकर खुश नजर नहीं आए और जल्द से जल्द योजना का लाभ ग्रामीणों को देने का आदेश दिया है। मालूम हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस…
Jamshedpur Crime: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 की रहनेवाली नागी लकड़ा की गला रेतकर हत्या करने के मामले में उलीडीह पुलिस ने आरोपी प्रेमी दीपक राव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. नागी की मोबाइल ने खोला राज घटना के बाद उलीडीह पुलिस ने नागी का मोबाइल फोन बरामद किया था. इसके बाद मोबाइल फोन से ही उसके प्रेमी दीपक की जानकारी मिली थी. पुलिस ने जब दीपक का लोकेशन ट्रैक किया तब पता…