Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Jharkhand Land Scam मामले में सोमवार को रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष अपना पहला आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में आईएएस अधिकारी छवि रंजन सहित 10 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले के संबंध में 74.39 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) मूल्य के दो भूखंडों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। एजेंसी ने बताया कि 4.55 एकड़ का एक भूखंड राजधानी रांची के बरियातू क्षेत्र (वाणिज्यिक मूल्य 41.51 करोड़ रुपये) में…
रांची: राजधानी रांची में फिर एकबार दिनदहाड़े फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक पुरानी रांची में अज्ञात अपराधियों ने मो. इरफान नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल इमरान को रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि रांची के कोतवाली थानाक्षेत्र में मोहम्मद इमरान को गोली मारी गई। गोली उसके पीठ में लगी है। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबरें हैं कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। ये भी पढ़े Vande Bharat Express Ranchi: पटना से रांची…
रांची: रांची के धुर्वा में बने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में सोमवार से अदालत की कार्यवाही शुरु हो गयी । बीते 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन किया था। सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने नौ फरवरी 2013 को इसका शिलान्यास किया था। 72 एकड़ में फैले इस नए हाईकोर्ट परिसर मे सोमवार को पहले दिन काफ़ी चहल पहल देखने को मिली। अदालत की कार्यवाही से पूर्व यहाँ वृक्षारोपण भी किया गया। आकार मे सुप्रीम कोर्ट से झारखंड का नया हाईकोर्ट परिसर काफ़ी बड़ा है।
रांची: रांची में आर्मी के कब्जे वाली जमीन को कागजी हेरफेर कर बेच देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी 13 अप्रैल को की गयी। आज इस मामले में ईडी की ओर से चार्जशीट दाखिल किया गया। स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में आइएएस छवि रंजन सहित 10 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। आज ईडी ने स्पेशल कोर्ट में जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, बड़गाई सीआई…
Vande Bharat Express Ranchi: बहुप्रतीक्षित ट्रेन वंदे भारत का आखिरकार रांची आगमन हो गया है। वंदे भारत का यह ट्रायल रन है। अभी इसके नियमित परिचालन के लिए झारखंड के यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा और बरकाकाना तक ट्रायल रन सफल रहा। आज यह ट्रेन पूर्वाह्न 9ः25 बजे कोडरमा पहुंची। यहां से पांच मिनट बाद हजारीबाग के लिए रवाना हो गई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोडरमा जंक्शन स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर हजारीबाग के लिए रवाना हुए। इसी महीने इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है। वंदे भारत ट्रेन का जब नियमित परिचालन…
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje scindia) को झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिशन 2024 के सिलसिले में वसुंधरा राजे तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। वसुंधरा राजे को झारखंड के चार लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कोडरमा, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वसुंधरा राजे इन चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रवास करने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं से बातचीत कर तैयार करेंगी रिपोर्ट राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चारों लोकसभा क्षेत्रों के आम कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ…
Jharkhand Monsoon 2023: झारखंड में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के संताल परगना इलाके में मॉनसून की आहट से क्षेत्र में लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन इलाकों में बादल छाए रहने और प्री-मॉनसून बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण बादल छाने लगे है। हालांकि अगले तीन दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कभी-कभी आकाश में बादल भी छाए रहेंगे। तेज धूप लोगांे को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री…
Women’s Junior Hockey Asia Cup 2023: भारत और साउथ कोरिया के बीच रविवार को वुमेंस जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। इसी के साथ टीम ने पहली बार ये खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने किया पहला गोल मैच में पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें एक भी गोल करने में नाकामयाब रही। हालांकि दूसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही…
Jharkhand Band News: झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर बंद बुलाया (Jharkhand Bandh Live News) है। ये बंद आज से 48 घंटे के लिए बुलाया गया है। नियोजन नीति के मुद्दे पर झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर छात्र संघ ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला। अब छात्र सड़क पर उतरे हैं। रांची में 1500 पुलिस जवानों की तैनाती दो दिन के झारखंड बाद का रांची में दिख रहा असर। बंद समर्थकों से निपटने के लिए…
गिरिडीह: गिरिडीह जिला अन्तर्गत खोरीमहुआ अनुमंडल के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनाडीह (भोगताटांड़) गांव के निकट शुक्रवार को बंद पड़ी पत्थर खदान में सुबह करीब नौ बजे डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची देवरी प्रखंड क्षेत्र के सिकरूडीह गांव निवासी अनिल मंडल की नौ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी थी। घटना की खबर फैलते ही वहां लोगाें की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 3 घंटे बाद निकला शव स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर करीब तीन घंटे बाद शव को खदान से निकाला। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही…