Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के नामचीन गैंगस्टर में शामिल प्रिंस खान आए दिन चर्चा में रहता है. वही एक बार फिर कोयलांचल क्षेत्र के लिए आतंक का पर्याय बन चुके खतरनाक गैंगस्टर प्रिंस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें वह खुलेआम फहीम खान के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है. प्रिंस खान साफ-साफ कह रहा है कि वहां धनबाद में ऐसा नरसंहार करेगा जिसका पूरा सिस्टम हिल जाएगा. दम है तो प्रशासन उसे पकड़ कर दिखाये वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अलग-अलग हथियारों को प्रिंस…
झारखंड के लिए वैश्विक मंच पर अपनी विकास गाथा प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने ज्यूरिख में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 से जुड़ी तैयारियों और संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह मुलाकात इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार राज्य का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित WEF में भाग लेने जा रहा है। WEF 2026 में झारखंड की थीम क्या होगी? दावोस में…
झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड राज्य पुलिस सेवा के 26 परीक्ष्यमान डीएसपी की सेवा को 25 जुलाई 2025 की तिथि से आधिकारिक रूप से संपुष्ट कर दिया गया है. यह निर्णय झारखंड राज्य पुलिस सेवा नियमावली, 2012 के प्रावधानों के तहत लिया गया है. गृह विभाग द्वारा जारी सूची में इन 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं – दिवाकर कुमार – दूसरु बाणसिंह – विनीत कुमार किंडो – चिरंजीव मंडल – रोहित साव – अकरम…
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कुल 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी. कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के विकास और रोजगार पर पड़ेगा. कैबिनेट ने बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे को मंजूरी दी. अब सोन नदी का 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को मिलेगा. वहीं रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगेगी. बैठक में बजट सत्र की तारीख भी तय की गई. बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू…
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के लक्ष्मण ने पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया है. इस चुनाव को संगठन पर्व 2024 का नाम दिया गया है. अभी पार्टी ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया के बाद उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा. पार्टी ने लिखा है कि बीजेपी का संगठन पर्व 2024 अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है. पार्टी की जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की…
खबर दानापुर के मनेर से है जहां एक बार फिर पटना पुलिस की सख्त कार्रवाई में अपराधी पुलिस मुठभेड़ का शिकार हुआ. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दानापुर अनुमंडल के मनेर थाना क्षेत्र में 84 गांव के रहने वाले कुख्यात अपराधी नितीश कुमार के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. यह घटना रतन टोला के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद हथियार बरामद करने पहुंची थी. उसी दौरान अपराधी नितीश ने पिस्टल से SHO रजनीश कुमार पर एक के बाद एक दो गोली चला दिया जिसमे वाह बाल बाल बच गये और SHO के तरफ से काउंटर…
रांची:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.हाईकोर्ट ने रांची पुलिस द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ की जा रही जांच पर फिलहाल रोक लगा दी है. अदालत के इस फैसले को ईडी के लिए अहम माना जा रहा है. दरअसल, रांची पुलिस ने ईडी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर जांच शुरू की थी, जिसे चुनौती देते हुए ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर अंतरिम रोक लगाते हुए राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई…
