Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
देवघर: देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा में एक जून से कुछ बदलाव किये गये हैं । इसके तहत देवघर से रांची के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी इंडिगो प्रबंधन ने जारी कर दी है। देवघर एयरपोर्ट से हर दिन कोलकाता और दिल्ली के लिए फ्लाइट होगी जबकि पटना और रांची के लिए फ्लाइट हर दूसरे दिन फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से पटना के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी जबकि देवघर से रांची के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को…
रामगढ़: रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना होने से करीब 3 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। लोहे की छड़ लादे रांची की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने अपने आगे चल रहे पांच गाड़ियों को रौंदकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया। इस घटना में 5 लोग घायल हुए है जिनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को रामगढ़ पुलिस ने इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर आवागमन बाद में शुरू कर दिया गया ।रामगढ़ । रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना होने से करीब…
कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। चतरा की रहने वाली महिला ममता देवी को बचाने के क्रम में कोडरमा के हीरोडीह का रहने वाला दिनेश भी चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई। दरअसल दोनों धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार थे। जैसे ही ट्रेन कोडरमा स्टेशन से खुली, महिला का कुछ सामान नीचे गिर गया, जिसे वह चलती ट्रेन से ही उठाने का प्रयास करने लगी और ट्रेन से नीचे गिर गई। उस महिला को बचाने के क्रम में दिनेश…
गुमला: गुमला पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में गुरुवार को दो लाख का इनामी राजेश उरांव ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली रंतु उरांव का दस्ता मारवा जंगल के आसपास देखा गया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुमला पुलिस की टीम को मारवा जंगल भेजा गया । जहां पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी । जिसके कारण पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो लाख का इनामी राजेश मौके पर ही मारा गया । पुलिस ने घटनास्थल से…
Jharkhand Model Manvi Raj: झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग का गुण सीखने रांची आई थी। मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। अब उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव डाल रहा है। मॉडल का आरोप यह भी है …
धनबाद: धनबाद में धनसार स्तिथ एक तालाब में युवक नहाने के दौरान डूब गया. युवक की डूबने की खबर मिलते ही NDRF की टीम धनसार पहुच गयी और रेस्क्यू का काम चालू कर दिया गया है. बता दे कि मंगलवार को सुरेश भुइयां नहाने के दौरान तालाब में डूब गया था, गोताखोरो ने सुरेश को खोजने के खूब कोशिश की परन्तु वो नही मिला जिसके बाद NDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
सिमडेगा: शहर के सामटोली स्थित अपोस्टोलिक स्कूल में सोमवार रात को तीन लाख रु और दो मोबाइल की चोरी हो गई। चोरों ने एल ई डी टी वी, सोफा, सी सी टी वी सहित 76, 500 रु के सामानों को भी जला दिया।स्कूल के डायरेक्टर फादर जॉन कुजूर ने बताया कि स्कूल में स्थित उनके कमरे से अपराधियों ने चोरी की। फादर जोन ने बताया कि वे घटना की रात स्कूल में नहीं थे। अगले दिन कमरे का ताला खुला देखे जाने के बाद लोगों ने फा जोन से संपर्क कर घटना की सूचना उन्हें दी।इधर विधायक भूषण
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आई०जी०) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आई०जी० श्री इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आई०जी० इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल…
गिरिडीह: गिरिडीह में सुरज कुमार ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। सारे सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसने लाश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव की है। निक्की कुमारी की शादी साल 2018 में सुरज कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करता था। बार- बार दहेज की मांग की जाती थी। ससुराल वाले मां निक्की के मां नहीं नहीं बन पाने का भी मजाक उड़ाते थे, ताने मारते थे। निक्की…
भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : दीपक प्रकाश घर घर जाकर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को बतलाने का करेंगे काम : किसलय तिवारी राँची: हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने की। बैठक में मोर्चा को मजबूत व विस्तार करने पर चर्चा हुई। साथ ही साथ राज्य में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। वहीं भाजयुमो की…