Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गिरिडीह में तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा सामने आया है. पचम्बा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक कई हादसों को अंजाम दिया. धनबाद से पचम्बा की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने सबसे पहले बिशनपुर के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारी. टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका और तेज गति में वाहन लेकर आगे बढ़ गया. बिशनपुर से भागते हुए स्कॉर्पियो पचम्बा बाजार पहुंची, जहां सड़क पर मौजूद एक मासूम बच्चा उसकी चपेट में आ गया. बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले…
झारखंड में सर्दी का सितम लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक यानी 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य भाग और दक्षिणी क्षेत्र के 17 जिलों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले तीन दिनों तक मैक्लुस्कीगंज का तापमान जीरो से नीचे था साेमवार को ऊपर चढ़कर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। यहां जनजीवन प्रभावित नजर…
‘हम लोग नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। आप सबको मालूम है। पिछले साल चुनाव हुआ था। इस लोकतंत्र में लोक हारा है। तंत्र जीत गया। आप कह सकते हैं। लोक की हार हुई है। तंत्र की जीत हुई है। जनतंत्र को इन लोगों ने मशीन तंत्र बना दिया है। हम लोग सब लोग जानते हैं कि क्या साजिश रची गई। छल कपट से ये लोग चुनाव जीते हैं। ये सरकार कैसे बनी है। पूरा देश इस बात को जानता है। लेकिन हम लोग मौजूदा जो सरकार है। क्योंकि हम लोग सकारात्मक राजनीति करते हैं।’उपरोक्त बयान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
धनबाद के वासेपुर इलाके में सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने करीब 20 टीमें बनाकर वासेपुर के 15 से ज्यादा मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े शूटरों द्वारा हथियार मंगाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस को इनपुट मिली थी कि वासेपुर में AK-56 और AK-47 जैसे…
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड रांची के विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गई है। जिसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किया। छात्रों छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से छठी तक का पठन…
चोरी के शक में किसी व्यक्ति को मारने-पीटने के कई मामले सामने आते रहते हैं. अब ऐसा ही एक मामला झारखंड के रामगढ़ जिले से आया है, जहां चोरी के शक में एक 7 साल के बच्चे को पहले तो पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में बच्चे के हाथ-पैर…
