Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके रघुवर दास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। फिलहाल वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की संभाल रहे थे। उन्हें यह जिम्मेदारी तीन महीने पहले तीसरी बार मिली है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रघुवर दास को ओडिशा और इंद्रा सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 हाईकोर्ट के लिए 17 जजों की नियुक्ति की है. Wednesday को जारी अधिसूचना में Andra Pradesh हाईकोर्ट के लिए चार, बांबे हाई कोर्ट के लिए तीन, Kerala हाई कोर्ट के लिए तीन, दिल्ली हाई कोर्ट के लिए दो, Gujarat हाई कोर्ट के लिए एक, Chhattisgarh हाई कोर्ट के लिए एक, Karnataka हाई कोर्ट के लिए एक और त्रिपुरा हाई कोर्ट के लिए दो जजों की नियुक्ति की घोषणा की गई है. इसी के साथ राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट के 16 जजों का ट्रांसफर कर दिया है. राष्ट्रपति ने Andra Pradesh हाईकोर्ट के लिए हरिनाथ नुनेपल्ली,…
Ranchi : झारखंड में 23 IPS अधिकारियों को इदर से उधर कर दिया गया है। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार गौरव को रांची का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। वहीं, 2019 बैच के आईपीएस धिकारी शुभांशु जैन को एसपी स्पेशल ब्रांच, रांची बनाया गया है।
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टला. दरअसल, रांची-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट के इंजन में अचानक तकनीकी खराब आ गई जिसके कारण विमान को ग्राउंट कर दिया गया. इसके बाद इंजीनियर मौके पर पहुंचकर इंजन में आई खराबी की जांच शुरू की. कोलकाता के लिए उड़ान भर रही थी फ्लाइट जानकारी के अनुसार, रांची-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 7562 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी इसी बीच अचानक विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आई. हालांकि अपनी सूझबूझ से पायलट ने विमान उड़ान रोकते हुए इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम…
राजधानी रांची में बुधवार से दुर्गापूजा की धूम शुरू हो गयी है। दुर्गापूजा में शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को परेशान न हो इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी कार्यालय, रांची ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि रांची शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात की विशेष व्यवस्था की गयी है। यह व्यवस्था 20 से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस अवधि में प्रतिदिन रात 8 बजे से दूसरे दिन प्रातः 4 बजे तक शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों की एंट्री शहर में नहीं होगी।…
राजधानी रांची में ध्वनिविस्तारकों (लाउडस्पीकर) का रात में प्रयोग बंद रहेगा। रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश के बाद रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक, विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर ध्वनिविस्तरकों का प्रयोग नहीं किया जायेगा। लाउडस्पीकर ही नहीं, ढोल-नगाड़े तथा अन्य वाद्य-यंत्रों का प्रयोग भी इस समय सीमा में प्रतिबंधित रहेगा। इतना ही नहीं अस्पतालों के 100 मीटर दायरे को ध्वनि प्रदूषण से मुक्त रखने का भी आदेश डीसी ने दिया है। यहां देखें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा का आदेश
Pooja Special Train: शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है. त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. इसलिए ट्रेन में भीड़ होती है. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे अब पटना और फिरोजपुर कैंट के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेनें चलाती है. पूरे त्योहार के सीजन चलती रहेंगी ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन नवंबर तक चलेगी. ट्रेन पटना से दानापुर, आरा, बक्सर, पं. तक चलेगी. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, लखनऊ, सहारनपुर और फिरोजपुर कैंट, पटियाला, बठिंडा को रुकेगी. रेलवे की बिहार…
राजधानी रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना रविवार देर रात रांची के इटकी थाना क्षेत्र का है. नाबालिग को जंगल में ले जाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ लिया है. घटना को अंजाम देने वालों मे 05 नाबालिग सहित 01 बालिग शामिल है. बता दें, बीते 15 अक्टूबर (रविवार) रात को नाबालिग अपने दोस्तों के साथ इटकी के जंगल से होकर घर लौटने के क्रम में उसके दोस्त ही उसे जंगल में ले गये. वहां सभी आरोपियों ने नाबालिग के…
नवरात्रि-पूजन के चौथे दिन कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए। जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहां निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य…
रांची: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर बाउरी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल गया है. विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें 16 अक्टूबर की तिथि से ही नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया गया है. इसके अलावा विधानसभा सचिवालय की ओर से मांडू से भाजपा विधायक जे पी भाई पटेल को सचेतक बनाए जाने संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.विधानसभा के स्तर से नेता प्रतिपक्ष के मामले में जारी नोटिफिकेशन कैबिनेट (राज्य सरकार) को भेज…
