Author: Admin

रांची के सदर अस्पताल से एक इलाजरत महिला ने छलांग लगा दी। महिला सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में नौ अक्टूबर से इलाज करा रही थी। आज उसका एक ऑपरेशन होने वाला था। उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, यह पता नहीं चल सका है। हालांकि पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर ए खेतान ने बताया कि मरीज के छलांग लगाने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और उसे आनन-फानन में रिम्स भेजा गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी…

Read More

हजारीबाग: इचाक प्रखंड स्थित हजारीबाग वन आश्रयणी क्षेत्र में पड़ने वाले लोटवा डैम में बड़ा हादसा हो गया है। स्कूल से घूमने निकले 6 बच्चे डैम में डूब गए है। घटना दिन के 12.30 बजे की है। सभी बच्चे हजारीबाग के माउंट एग्‍मोंट स्कूल के बताए जाते हैं। घटना हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में में हुई है। अब तक से तीन बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। तीन बच्चों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 24 जिलों में नवनियुक्ति हाईस्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी 24 जिले से आए एक-एक शिक्षक को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया। इससे पहले जय गुरुजी ऐप को लांच किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,अपलोगों को लंबे समय के बाद यह नियुक्ति मिली। यह सरकार राज्य की जनभावना के साथ उनकी चिंता को ध्यान में रखकर काम करती है। सरकार बनते ही कोरोना और सुखाड़ जैसी स्थिति आई। जिसका हमने सामना किया। वहीं आज विपक्ष हमारे काम में व्यवधान लाने में लगी हुई है। खैर वो अपना…

Read More

रांची: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले में अपना बयान दर्ज कराने आज कोर्ट नहीं पहुंची। रांची कोर्ट में आज उनका बयान दर्ज होना था, लेकिन वह नहीं पहुंची। उनकी ओर से याचिका दाखिल कर प्रार्थी की ओर से एक गवाह की गवाही फिर से करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि आज चेक बाउंस मामले की JMFC (Judicial Magistrate of First Class) डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अमीषा पटेल के अधिवक्‍ता की तरफ से सीआरपीसी की धारा 311 के तहत  पिटीशन दाखिल करते हुए मामले के शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की फिर से…

Read More

धनबाद में अवैध खनन के दौरान एक और हादसा हुआ है। घटना गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग में घटी है। घटना सुबह की है, अवैध कोयला उत्खनन के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत की बात सामने आयी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि अंदर अब मजदूर दबे हैं। दो की मौत इस हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के सियारकनाली निवासी यमुना राजवंशी (37) और केशरकूलर निवासी तापस दास (24) का नाम सामने आया है। इस घटना को लेकर अबतक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक…

Read More

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव के कारण पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इससे देश में मौसम का मिजाज भी बदलेगा। सवेरे-शाम के वक्त अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में फैन बंद करना पड़ रहा है। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसी बीच IMD ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के 4 पहाड़ी राज्यों में आने वाले दो-तीन दिन बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान…

Read More

 धनबाद: आइआइटी आइएसएम में सुबह-सुबह अफरातफरी का माहौल बन गया। एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के पीछे अकाउंट डिपार्टमेंट से निकलते धुएं के गुब्बार को देख सभी सकते में आ गए। यहां तैनात एक गार्ड ने अकाउंट बिल्डिंग में आग लगने की सूचना सीनियर सिक्योरिटी इंजार्ज राममनोहर कुमार को दी। इसके राममनोहर कुमार ने आइएसएम प्रबंधन को जानकारी देते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया।लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. जेके पटनायक, उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार और डीएसडब्ल्यू प्रो. एमके सिंह भी मौके पर पहुंच गए।…

Read More

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट 22 विषयों के लिए ली जाएगी। इस एंट्रेस टेस्ट में शामिल होने के लिए सात नवंबर की शाम चार बजे तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को ली जाएगी। सूचीबद्ध विषयों में से किसी एक विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंक लाने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अंकों के प्रतिशत की बाध्यता 50 फीसदी है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी…

Read More

गुमला पुलिस को भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कुरूमगढ़ थाना के मरवा गांव के भाकपा माओवादी के हार्डकोर उग्रवादी नेहरू मुंडा को गिरफ्तार किया है. 50 वर्षीय नेहरू मुंडा पर पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है. नक्सलियों से मिलकर नेहरू ने कुरूमगढ़ इलाके के जंगल में लैंड माइंस विस्फोट किया था. जिसमें एक पुलिस जवान का पैर उड़ गया था. इसके बाद से नेहरू फरार था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे पकड़ा है. एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उग्रवादियों एवं उग्रवादी समर्थकों के विरुद्ध गिरफ्तारी के…

Read More

झारखंड महिला एशिआई हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रोजेक्ट भवन में हुआ। झारखंड में पहली बार हो रही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। प्रोजेक्ट भवन द्वितीय तल्ला, धुर्वा रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तयैब इकराम, झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा किया गया। खेल का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलेगा। यह देश में पहली बार हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य इस आयोजन में जितना सहयोग करना होगा करेगी। इकराम साहब ने जिस तरह इस कार्यक्रम को…

Read More