Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम अभिषेक है वो पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अभिषेक किसी पुलिस पदाधिकारी से झगड़ा कर घर गये. इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन तत्काल उसे आर्किड अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर, परिजनों ने अभिषेक को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.…
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के Note बदलने का एक और मौका दिया है। लेकिन अब देश के सिर्फ 19 शहरों में ही नोट बदले जा सकेंगे। RBI ने 2000 के नोट बदलने के लिए 30 सितम्बर तक का समय दिया था, लेकिन इस अवधि को केन्द्रीय बैंक ने 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया था। 7 अक्टूबर तक का समय भी अब समाप्त हो चुका है। क्या अब 2000 के नोट अब बदले नहीं जा सकेंगे? इस सवाल का जवाब यह है कि अगर आपके अपने नोट पूरी तरह नहीं बदल पाएं हैं, तो डरने की…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर आज झारखंड हाई कोर्ट सुनवाई होनी हुई। सीएम की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने सीएम का पक्ष कोर्ट में रखा। अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि सीएम पर न तो कोई भी आपराधिक मामला दर्ज है और ना ही ईडी ने उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज करायी है। कोर्ट ने सुनवी के लिए अब यह सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। बता दें, हाई कोर्ट की पिछली सुनवाई में याचिका में त्रुटि दूर करने का निर्देश देते हुए 11 अक्टूबर को सुनवाई तय की थी। सीएम हेमंत ने हाईकोर्ट में ईडी के…
झारखंड को एक और वंदे भारत की सौगात मिली है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर से चलकर वाराणसी का सफर तय करेगी। इस सफर में ट्रेन को 7 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। ट्रेन कुल 574 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 8 बोगी होंगी। टाटानगर-वाराणसी वंदेभारत का टाइम टेबल आया सामने रेलवे सूत्रों के अनुसार, टाटानगर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस प्रातः 6 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी। पुरुलिया 7.18 बजे होगा, वहां से 7.20 में खुल कर बोकारो स्टील सिटी 8.23 में पहुंचेगी। बोकारो से 8.25…
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Pradeep Sinha ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। वे आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भेड़िया तो इंडी एलायंस है जिसके कर्णधारों ने जनता को , अपने प्रदेश को और मौका मिलने पर 60वर्षों तक देश को लूटा है,भ्रष्टाचार के पंजों से नोचा खसोटा है। उन्होंने कहा कि इन भेड़ियों के खिलाफ जब आज देश का जनयायक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेर की तरह दहाड़ रहे हैं तो ये सभी अपने परिवार की राजनीति को बचाने,भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए एक जुट हो रहे।…
Jharkhand Precious Idol Stolen: पलामू जिले में 150 साल पुराने एक मंदिर से चोरी हुई बेशकीमती मूर्ति को मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद सोमवार को गढ़वा जिले से मूर्ति भी बरामद कर ली गई. एक रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि झारखंड के पलामू जिले में 150 साल पुराने मंदिर से चोरी हुई एक कीमती मूर्ति सोमवार को गढ़वा जिले से बरामद की गई है. मामले में मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. उन्होंने बताया कि…
दिल्ली: ASIAN GAMES में भारत के 100 से अधिक पदक जितने के अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मिडिया के द्वारा पूछे गए कुछ सवालों का जवाब दिया है. पढ़िए क्या है सवाल और उसके जवाब. इस बार के एशियाई गेम्स भारत के लिए ऐतिहासिक रहे। क्या आप ऐसे परिणाम की अपेक्षा कर रहे थे? हमने कहा और हमने कर दिखाया! यह ऐतिहासिक परिणाम आने के पीछे कई कारक हैं : हमारे एथलीट्स की मेहनत और पदक लाने का जज़्बा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की समग्र स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने की दृष्टि, टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना की सहायता…
जमशेदपुर: बिरसानगर पुलिस ने सोमवार को मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपियों के घर पहुंची और उनके घर और आस-पास इश्तेहार चिपकाया. पुलिस सबसे पहले मामले के आरोपी जोन नंबर 1बी संडे मार्केट के पास रहने वाले शेषदेवा उर्फ पांच भाया उर्फ बाबू उर्फ सचदेवा के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाने के बाद दूसरे आरोपी जोन नंबर 5 निवासी अभिषेक कर्मकार उर्फ पोचा के घर पर इश्तेहार चिपकाया. आरोपियों के खिलाफ 3 अगस्त को बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में पीड़ित प्रबजोत सिंह ने प्राथमिकी…
बजरंग दल के समर्थकों पर हजारीबाग में पथराव हुआ है। हमले में 8 से 10 महिलाओं व पुरुषों को गंभीर चोटें लगी हैं। रांची में शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। घटना रविवार की देर रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पेलावल ओपी थाना क्षेत्र में पेलावल के समीप अचानक बस पर पत्थर बाजी हई। हज़ारीबाग कटकमसांडी मार्ग पर पेलावल के पास भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। हमले की वजह से वनवासी बस की खिड़की के कांच टूट गए हैं। बस…
कोडरमा: पुलिस ने साइबर ठगी के मामले का उद्भेदन करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपियों को पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड के अलग-अलग जगह से पकड़ा है. गिरफ्तार सभी अपराधी पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य के अलग-अलग जगहों के हैं और ये फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे.
