Author: Admin

राज्य मंत्रिपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में 18 फरवरी से 19 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र चलाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दावोस और लंदन दौरे के लिए होने वाले खर्च की उद्योग विभाग को मंजूरी दी गई। महीने भर चलने वाले बजट सत्र में 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 9 से 18 मार्च तक…

Read More

झारखंड में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पताल रिम्स और निजी राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति देने पर सहमति बन गई है. औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होते ही दोनों संस्थानों को लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद राज्य के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फैसला स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया. बैठक मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम…

Read More

राजधानी रांची के दुर्गा थाना क्षेत्र स्थित मुसीबारी से बीते 2 जनवरी को लापता हुए भाई-बहन की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है. इसी कड़ी में शुक्रवार को सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौसीबाड़ी और उसके अगल-बगल के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है. एक तरफ जहां रांची पुलिस की टेक्निकल टीम कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों बच्चों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ डॉग स्क्वायड की टीम प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से लापता बच्चों के सुराग खोजने…

Read More

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शुक्रवार को तकरीबन 1: 20 बजे आदित्यपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उनके साथ घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन भी हैं। उनके साथ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदना हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट को शुक्रवार को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। लोकभवन, रांची में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक (एम.एस. सोनक) को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह शपथ ग्रहण कार्यक्रम लोकभवन के बिरसा मुंडा मंडप में आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश महाधिवक्ता स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राज्य सरकार के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी समारोह के दौरान सभी ने नव नियुक्त चीफ जस्टिस को शुभकामनाएं दीं। 28 नवंबर 2026 तक रहेगा कार्यकाल जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। उनका स्थानांतरण…

Read More

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है. अदालत ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. इसके साथ ही उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव पर भी आरोप तय किए गए हैं. मामले में लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले में लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं. अदालत के अनुसार, रेलवे में…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मझगांव प्रखंड के झारखंड–ओडिशा सीमा स्थित बेनीसागर गांव से सामने आया है, जहां एक उग्र हाथी के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश मालवा, निवासी बेनीसागर, और एक नाबालिग बच्चे के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। 📍 शव के पास खड़ा रहा हाथी, ग्रामीणों में दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने पहले प्रकाश मालवा को पटक-पटक कर मार…

Read More

धनबाद रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक ACB की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी और कई बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं. दरअसल, धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया था. लेकिन मुआवजा भुगतान के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं. आरोप है कि मुआवजा…

Read More