Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गिरिडीह : गिरिडीह से रांची के लिए रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को मंगलवार को कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. इससे गिरिडीह से रांची के बीच सफर करने वालों को सहुलियत होगी. यह ट्रेन गिरिडीह, जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबागट टाउन, बरकाकाना, मेसरा, टाटी सिल्वे होते हुए रांची तक का सफर तय करेगी. ट्रेन को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. बता दें कि विस्टा डोम कोच पूरी तरह से पारदर्शी होता है और इसमें बैठकर लोग सफर के दौरान झारखंड की प्रकृतिक…
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के बाल्कुम इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन 40 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान महेंद्र चौपाल (32), रूपेश कुमार दास (21), हारून शेख (47), मिथिलेश (35), कारिदास (38) और सुनील कुमार दास (21) के रूप में की गई है. अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 7 मजदूरों में से 4 मजदूर बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. जबकि सातवें मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया…
टाटानगर रेलवे स्टेशन से सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटा आरा ट्रेन को हरी ठंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि पूर्व में यह ट्रेन टाटा-दानापुर तक चलती थी और अब इसका विस्तार आरा तक कर दिया गया है। विद्युत वरण ने बताया कि इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार के चार जिलों के रेल यात्रियों को लाभ होगा। बता दें, रांची से भी एक ट्रेन आरा के लिए चलती है। अब झारखंड से आरा जाने वाले यात्रियों को इससे लाभ हो जायेगा। आज ट्रेन को हरी झंडी दिखाई कार्यकर्म में टाटानगर पहुंचते ही सांसद विद्युत वरण महतो को…
Jharkhand News: झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्षी को चित करने का नया फार्मूला मिल गया है। क्योंकि इसी फॉर्मूले पर डुमरी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को जिताने में सीएम हेमंत सफल हुए हैं। अब आप सोच रहे होंगे आखिर यह कौन-सा फॉर्मूला है जिसने झामुमो प्रत्याशी को जीत दिलाई थी। इस फॉर्मूले का नाम है ABM फॉर्मूला। जैसा कि आप बिहार और उत्तर प्रदेश में सुनते आ रहे होंगे कि वहां MY फैक्टर काम करता है। M यानी मुसलमान और Y यानी यादव। ये तो खैर वहां का फॉर्मूला है, ऐसा फॉर्मूला यहां…
खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ राडूग बोदरा उर्फ लम्बू अपने सक्रिय दस्ता सदस्य के साथ मुरहू थाना अंतर्गत उरिकेल, तपिंगसारा, एतरे के जंगली क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में खूंटी जिला पुलिस, QAT सीआरपीएफ 94 बटालियन, खूंटी के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल कर छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा मुरहू थाना अंतर्गत अलटांडा के जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इस…
Morocco Earthquake: मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से…
Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में साढ़े आठ लाख लोगों को घर देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के फुटबाल मैदान में गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में साढ़े आठ लोगों को घर देना है लेकिन केंद्र से इसकी स्वीकृति नहीं मिल रही है। ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि यहां के गरीब बेघर लोगों को हम ‘अबुआ’ आवास देंगे। आने वाले समय में झारखंड में कोई बेघर नहीं रहेगा। गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को नमन करते हुए…
रांची एसपी कौशल किशोर जमशेदपुर के नए एसएसपी. इस के अलावा चंदन सिन्हा रांची के नए एसएसपी होंगें .ट्रैफिक और ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा लोहरदगा के एसपी होंगें.
धनबाद: जिले के कतरास थाना क्षेत्र में बीसीसीएल एरिया चार के भू-धंसान प्रभावित लकड़का दो नंबर बस्ती के समीप शुक्रवार क़ो केजरीवाल आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल में जबरदस्त आग लग गई. जिससे बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया. आग व धुंए के कारण निकल रही जहरीली गैस की जद में आकर वहां खेल रहे तीन बच्चे सहित कई जानवर बेहोशी की हालत में आ गए. गैस से प्रभावित बच्चों में सांस लेने की समस्या उत्पन्न हो गई. घटना के बाद उक्त स्थल पर बसे लोगो ने आक्रांत बच्चों क़ो पानी का छिड़काव चेहरे पर कर उन्हें होश में लाया.…
हजारीबाग के चरही में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। हादसे में जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उस गाड़ी का नंबर BR 06 PE 7091 है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे की है। बिहार से अपने स्कार्पियो में सवार होकर सात लोग रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए निकले थे। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। स्कार्पियो एक लेन…
