Author: Admin

चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन ने 1 सितंबर, 2023 से एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची में मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) का पद ग्रहण किया है। वह एनटीपीसी के कोयला खनन प्रभाग के प्रमुख होंगे और झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित सभी कोयला खनन परियोजनाओं और रांची में कोयला खनन मुख्यालय की देखभाल करेंगे। अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले जैन चट्टी बरियातु कोयला खनन में परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे । शानदार करियर रहा है अनिमेष जैन का 32 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर में श्री जैन का सूचना और प्रौद्योगिकी,…

Read More

Aditya L1 Updates : चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत ने सूरज की ओर कदम बढ़ा दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर दिया है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी। कल से ही इसकी उल्टी गिनती जारी थी। इस मिशन को इसरो के सबसे भरोसेमंद PSLV रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।आदित्य L-1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले ISRO चीफ एस सोमनाथ के साथ वैज्ञानिकों की पूरी टीम तिरुपति पहुंची थी। ISRO के वैज्ञानिकों ने तिरूपति…

Read More

धनबाद:  कोर्ट के आदेश के बाद धनबाद वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर धनबाद पुलिस कुर्की जब्ती के लिए पहुंची. बड़ी संख्या में जिला पुलिस और प्रशासन वासेपुर पहुंची थि. कुर्की जब्ती के लिए एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी वहीं मौक पर दो थानों के पुलिस दलबल के साथ मौजूद रहे. घर से जितनी भी सामनें मिल रही है सभी घर से बाहर निकला गया. यहां तक कि खिड़की-दरवाजे भी तोड़कर बाहर निकाला गया. धनबाद पुलिस की तरफ से दूसरी बार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी है. आपको बता दें कि…

Read More

जमशेदपुर(नागेन्द्र कुमार):  अल-कायदा की शाखा अल-कायदा इन इंडियन सबकान्टिनेंट (एक्यूआइएस) के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट में पेशी हुई. दिल्ली पुलिस कटकी को तिहाड़ जेल से लेकर जमशेदपुर पहुंची जहां उसे एडीजे 1 संजय कुमार उपाध्याय के कोर्ट में पेश किया गया. अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी ओडिशा से की गई थी. बिष्टुपुर थाने में अब्दुल सामी, अब्दुल रहमान कटकी, मौलाना कलीमुद्दीन, अब्दुल मसूद और नसीम समेत अन्य के विरुद्ध आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ने, संगठन का विस्तार करने, जेहाद के लिए युवाओं को भड़काने और देशद्रोह की प्राथमिकी 25 जनवरी 2016 को दर्ज की…

Read More

शुक्रवार को हुई इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A की दुसरे दिन की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया जिसमें एक 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गया है जिसमें गठबंधन में शामिल हुए विभिन्न पार्टियों के नेताओं का नाम शामिल है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. हालाकिं कयास लगाए जा रहे थे की आज की बैठक में संयोजक के नाम पर भी मुहर लगेगी लेकिन अभी तक इसपर कोई गठबंधन की ओर से फैसला नहीं आया है. मुंबई में जारी विपक्षी गठबंधन INDIA की…

Read More

डोरंडा कोषागार से 36.26 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़े मामले में दोषियों के खिलाफ सजा का एलान कर दिया गया है. सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने ज्यादातर दोषियों को चार-चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने जिन दोषियों को चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है उनमें जगमोहन कक्कड़, मो तौहीद, आर आर सहाय, अरुण वर्मा, एस के मेहरा, ,रामा शंकर सिंह, गौरी शंकर प्रसाद , जुनूल भेंगराज और रवींद्र कुमार सिंह समेत 30 से ज्यादा लोग शामिल हैं. दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है.  इस केस में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व…

Read More

Fodder Scam Judgement: चारा घोटाले के अंतिम मामले में दोषी करार 36 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत शुक्रवार को सजा सुनाएगी। 28 अगस्त को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सभी को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए एक सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान सभी अभियुक्तों को जेल से कोर्ट लाया जाएगा, जहां अदालत सजा का ऐलान करेगी। इसमें से एक अभियुक्त डा. केएम प्रसाद रांची के रिम्स में इलाजरत है। उनकी ओर से आवेदन देकर वीसी से सजा सुनाने का अनुरोध किया गया है। मामले…

Read More

गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना स्थित सीलम पाकर टोली‌ स्थित बीचो-बीच जंगल में लावारिस स्थिति में फेका मिला एक नवजात शिशु जिसकी शरीर में सैकड़ो चुटियां रिंग रही थी और मानवता को शर्मसार कर रही थी , उक्त जंगल में एक शिक्षिका लीलावती कुमारी दतवन तोड़ने बीच जंगल में पहुंची तो उसके कानों में बच्चों की रोने और किलकारी की आवाज सुनकर वह बेचैन हो उठी और उक्त आवाज की तरफ दौड़ पड़ी और वहां पहुंचकर उन्होंने जो दृश्य देख वह सोचने के लिए मजबूर हो गई की क्या ऐसी भी कुमाता हो सकती हैं ?? उन्होंने देखा की एक…

Read More

जमशेदपुर(नागेन्द्र कुमार): चाकुलिया नगर पंचायत में डेंगू बेकाबू हो चुका है. नगर पंचायत प्रशासन भी इस बात को समझ चुका है इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान कई चावल मिलों और साबुन फैक्ट्रियों में जलजमाव का दृश्य बना हुआ हैं जिनमें भारी मात्रा में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया है. टीम ने लार्वा को नष्ट कर दिया और सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से जुर्माना वसूलते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी. छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी भी इतनी बड़ी मात्रा में लार्वा पाए जाने से हैरत में हैं.…

Read More

गिरिडीह में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान से बड़ी चोट लगी है। आज पारसनाथ इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त जांच अभियान चला रही थी। इस जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। वहीं नक्सलियों के बंकर को भी ध्वस्त किया है। सीआरपीएफ 54वीं बटालियन के साथ गिरिडीह जिला पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ जांच अभियान जारी है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि पारसनाथ इलाके में नक्सलियों की गतिविधि है। इसी सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। सीआरपीएफ 54वीं बटालियन के साथ गिरिडीह जिला पुलिस ने…

Read More