Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
IAS वंदना डाडेल को राहत सीबीआई जांच नहीं होगी. राज्य की तत्कालीन उद्योग सचिव वंदना डाडेल (IAS Vandana Dadel) को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस एस चंद्रशेखर एवं जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने दादेल के खिलाफ सीबीआई जांच और विभागीय कार्रवाई के आदेश को निरस्त कर दिया है. सिंगल बेंच ने वंदना की भूमिका को संदिग्ध माना था हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव की सिंगल बेंच ने बेबको मोटर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए पाया था कि आयडा ने नियमों का उल्लंघन कर जमीन आवंटित किया। कई संस्थानों के लिए जमीन की व्यावसायिक…
चतरा में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। करीब 50 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के प्रतिबंधित खेप के साथ बाप-बेटा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम को यह कामयाबी हाँथ लगी है। तस्करों की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के दारियातू गांव से हुई है। जहाँ से छापेमारी टीम ने शातिर तस्कर सुरेंद्र दांगी और उसके पुत्र रंजीत दांगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि अभियान…
हजार करोड़ के अवैध खनन के केस में आरोपी हिस्ट्रीशीटर दाहू यादव की सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी रद्द हो गई है। सुप्रीम कोर्ट को डबल बेंच ने दाहू यादव को दो हफ्तों के भीतर पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट में दाहू की तरफ से अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पैरवी की। दाहू यादव ने ईडी द्वारा दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। इसे भी पढें: रांची में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने में 6 की मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
Jharkhand Well Incident: झारखंड की राजधानी रांची में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिस्का गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के चक्कर में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। एक शख्स घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बताई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। सात लोग कुएं में उतरे, एक बाहर खड़ा था यह हादसा राजधानी से करीब 70 किमी दूर पिस्का गांव में हुआ। गांव वालों के मुताबिक, गुरुवार शाम आनंद मांझी नाम के ग्रामीण का बछड़ा एक कुएं में गिर गया। उसे…
Araria Journalist Shot Dead: अररिया (Araria) के रानीगंज में दिनदहाड़े दैनिक अखबार के पत्रकार विमल यादव (36) की हत्या कर दी गई. अपराधियों ने घर के दरवाजे पर चढ़कर मेन गेट खुलवाया. जैसे ही पत्रकार गेट पर आए वैसे ही सीने में गोली दाग दी। बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. घटना के बाद लोग बिहार में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं. विमल कुमार यादव (Journalist vimal kumar yadav ) एक दैनिक अखबार (Araria) में प्रखंड रिपोर्ट के तौर पर काम कर रहे थे. शुक्रवार की सुबह करीब पांच में बजे चार अपराधी विमल के घर पर दस्तक दी. दरवाजा…
Illegal Mining in Sahibganj: अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह और साहिबगंज निवासी विजय हांसदा की साहिबगंज के थाना क्षेत्र के नींबू पहाड़ पर हुए अवैध खान मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित निम्बू पहाड़ समेत अन्य इलाकों में अवैध खनन की जांच का आदेश सीबीआई को दिया है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में…
गोड्डा: गोड्डा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर नीतीश कुमार की मौत गुरुवार की अल सुबह हो गई। यह दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मोडीह गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई है। नीतीश हाथ में कुदाल लेकर खेत की ओर जा रहा था। उसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रेन ने नीतीश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त कुछ किसान निकट में ही बहियार में खेती कार्य कर रहे थे। घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। रेलवे ट्रैक…
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर आई.आर. संख्या-28/18 के आरोपी सुश्री मिसफिका हसन, मुखिया, ईलामी पंचायत, ग्राम- ईलामी, पंचायत ईलामी, प्रखण्ड-पाकुड़ के विरूद्ध अवैध संपत्ति अर्जन मामले में पी.ई दर्ज कर जांच की अनुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, रांची को दिये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। अवैध भूमि एवं संपत्ति अर्जन का है मामला आरोपी मुखिया के विरुद्ध परिवादी के परिवाद पत्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार सत्यापित हैं। परिवादी से शपथ पत्र प्राप्त है तथा ब्यूरो सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी के नाम से वर्ष 2016 से मई 2018 के मध्य…
Jharkhand Weather: मॉनसून टर्फ का पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा और इससे होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में जा रहा है। पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी से सटा हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 अगस्त को दी। तापमान में गिरावट राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने…
2024 चुनाव का भाजपा ने आज से झारखंड में संकल्प यात्रा की शुरुवात साहिबगंज की धरती से कर शंखनाद कर दी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र से पहली जनसभा कर आदिवासियों को साधने की कोशिश की है। संथाल परगना जेएमएम का गढ़ कहा जाता हैं और ऐसे में भाजपा ने अपने संकल्प यात्रा की शुरुवात साहिबगंज के बरहेट विधानसभा में वीर शाहिद सिदो कान्हो की पवित्र धरती से किया हैं। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रेलमार्ग से बरहरवा स्टेशन पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं…
