Author: Admin

नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी हाथी ने अचानक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। बाबरिया गांव में…

Read More

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आईपीएस एवी होमकर विरमित हो गए.इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया. एवी होमकर सीआरपीएफ में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे. एवी होमकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में रेल आईजी के पद पर पदस्थापित हैं.

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। कौन हैं सुरेश कलमाडी? सुरेश कलमाडी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। हालांकि उन्हें भारतीय खेल जगत के प्रशासक के तौर पर बड़ी उपलब्धियां मिली थीं। वह 1995-96 में नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री भी रहे। उनकी वेबसाइट…

Read More

रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण मामले में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद एसीबी ने इस मामले में सोमवार को रांची ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसीबी ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के आदेश पर यह कार्रवाई की है. अदालत ने इस मामले में न सिर्फ अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी रखा है, बल्कि उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी एसीबी जांच के आदेश दिए हैं, जिनकी मिलीभगत…

Read More

रांची: झारखंड के हर एक जिले में जबरदस्त शीतलहर का कहर देखा जा रहा है. फिलहाल पूरा राज्य शीत लहर की चपेट में है. यहां कई जिलों का आलम कुछ ऐसा है कि राजधानी रांची में तो डीसी ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद अब रांची के लगभग सारे स्कूल बुधवार के बाद ही खुलेंगे. क्योंकि सुबह, दोपहर और शाम तीनों पहर ऐसी बर्फीली हवाएं चल रही हैं कि अगर आप निकलते हैं, तो तबीयत खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. वहीं, रांची मौसम विभाग ने पहले से ही कड़ाके की ठडं का अलर्ट…

Read More

हजारीबाग जिले के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान ACB और विनय चौबे की ओर से बहस एवं दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब विनय चौबे की जमानत याचिका पर अदालत कल यानि मंगलवार को फैसला सुना सकता है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है. विनय चौबे ने जिस…

Read More