Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Jharkhand Cabinet: झारखंड के पांच पूर्व मंत्रियों पर प्रत्यानुपातिक धनार्जन की जांच के लिए प्रारंभिक जांच (Preliminary Enquiry-PE) होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार 25 जुलाई, 2023 को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस पर स्वीकृति दी गयी. इसके तहत राज्य के पांच पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा के खिलाफ प्रत्यानुपातिक धनार्जन की जांच के लिए प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने की अनुमति दिये जाने की स्वीकृति दी गई. बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांचों पूर्व मंत्रियों पर पीई दर्ज करने…
Jharkhand Old Pension Scheme: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने राज्य सरकार के कर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का रास्ता साफ कर दिया है. मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री सोरेन (Hemant Soren) ने कई और महत्वपूर्ण फैसले के साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को भी लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने OPS को वापस करने के अपने फैसले के बारे में केंद्र को सूचित किया है और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत संचित कोष की वापसी का अनुरोध…
Kargil Vijay Diwas 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्ष विभाजन के बाद से ही जारी है। आए दिन एलओसी पर गोलीबारी होती रहती है। दोनों देशों का सैन्य बल कश्मीर के लिए संघर्षरत रहता है। ये संघर्ष आज का नहीं, इसके पहले भी भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध हो चुका है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत पाक एक दूसरे के सामने था और भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे से करगिल की ऊंची चोटियों को आजाद कराया था। इस जंग में कई जवान शहीद हो गए लेकिन करगिल युद्ध में विजय भारत के नाम कर गए।…
Jharkhand IAS Transfer : झारखंड सरकार ने मंगलवार को 14 IAS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। लिस्ट के अनुसार, पलामू डीसी ए दोड्डे को दुमका का नया डीसी बनाया गया है। देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूर्वी सिंहभूम का नया डीसी बनाया गया है। दुमका डीसी रवि शंकर शुक्ला को सरायकेला खरंसावा का नया डीसी बनाया गया है। देखें पूरी list इसे भी पढें: सगे भाई ने रची थी भाई की हत्या की साज़िश, रांची पुलिस ने समय रहते दबोचा
रांची: झारखंड में कैबिनेट मीटिंग में कई प्रमुख फैसले लिए गए हैं। इस दौरान यहां राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों के मेडिकल भत्ते में कटौती की जाएगी, साथ ही 1000 की जगह 500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी ★ झारखण्ड निर्यात नीति-2023 की स्वीकृति दी गई।* *★ झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल में मनोनीत निदेशक (Nominee Director) का प्रावधान करने की स्वीकृति दी गई।* *★ झारखण्ड सहकारिता अंकेक्षक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) संवर्ग नियमावली, 2014 (प्रवृत्त 24/10/2014) यथा प्रथम संशोधित नियमावली 2021 की अध्याय-3 सीधी भर्ती नियम…
रांची: 40 वर्षीय लापुंग निवासी जितेंद्र उराव, सोमवार शाम करीब 7:00 बजे अपने बच्चे के साथ अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे तभी किसी व्यक्ति ने उनके सर पर पीछे से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बुलेट ब्रेन में जाकर फस गई। मरीज को आनन फानन में रिम्स लाया गया और न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रोफेसर सीबी सहाय की यूनिट में भर्ती कराया गया। बुलेट लगने की वजह से ब्रेन के बाईं साइड का टेंपोरल डैमेज हो चुका था साथ ही ब्रेन के पिछले हिस्से में हड्डियां भी टूट गई थी। इसके…
धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले मे बीते छह वर्षों से जेल में बंद संजीव सिंह ने अपनी बीमारी से तंग आकर आखिरकार संसार छोड़ने का मन बना लिया है। मंगलवार को संजीव सिंह ने अदालत में आवेदन दाखिल कर इच्छामृत्यु देने की गुहार लगाई है। इच्छा मृत्यु के लिए संजीव सिंह की तरफ से उनके वकील मोहम्मद जावेद ने धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में दायर की है। झारिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अप्रैल 2017 से धनबाद की जेल में बंद है। 11 जुलाई 2023 को उनकी तबीयत खराब हो…
पलामू: मां ने अपने 11 साल के सौतेले बेटे को पहले रॉड से पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बेटे की मौत होने के बाद उसके शव को गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मां ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनहू गांव निवासी लालमोहन यादव…
पलामू में बीएसएफ के जवान रूपेश तिवारी ने जमीन विवाद में तलवार से पड़ोसी पर हमला कर दिया। तलवार लेकर जवान जन वितरण प्रणाली चलाने वाले दुकानदार और अपने पड़ोसी सत्यदेव तिवारी के घर पहुंचा और हमला कर दिया। उसने चार लोगों को हमला किया जिसमें पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी की मौत हो गई है। क्या है मामला पलामू के गढ़वा थाना क्षेत्र स्थित गोल्हना गांव में बीएसएफ जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का अपने गोतिया 60 वर्षीय सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में बीएसएफ…
Ranchi Crime: मुद्दई लाख बुरा चाहे, तो क्या होता है, होता वही है जो मंजूरे ख़ुदा होता है। ये कहावत पंडरा बाज़ार समिति के व्यवसायी दीपक गुप्ता पर चरितार्थ हो गया है। दरअसल दीपक गुप्ता की हत्या की साज़िश उनके सगे भाई आनंद गुप्ता ने ही रची थी। बाहर से शूटर भी बुला लिए गए थे।लेकिन ऐन वक़्त पर राँची पुलिस की तत्परता से मौक़ा ए वारदात से शूटरों को गिरफ़्तार कर लिया गया और दीपक कुमार गुप्ता की जान बच गई। क्या है मामला दरअसल 21 जुलाई को पंडरा ओपी में एक सन्हा दर्ज हुआ था, जिसमें दीपक कुमार…
