Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के चैंबर में लगे विंडो एसी में शुक्रवार की रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने के कारण इमरजेंसी में धुआं भर गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आग लगने पर चैंबर में बैठे डॉक्टर और नर्स जान बचाकर निकल भागे।इससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
जमशेदपुर में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मुसाबनी थाना क्षेत्र के सिपाही लाइन के आवास में मां बासो सोरेन और उसकी बेटी मालती सोरेन रहती थी। संभावना है कि सुबह-सुबह 65 वर्षीय बासो सोरेन नहा कर कपड़ा सूखने के लिए देने गयी। जिस तार पर कपड़े सूखने के लिए दी उसमें करंट आ रहा था। करंट लगने से महिला छटपटाने लगी। मां को तड़पता देख बचाने के लिए बेटी गई। करंट ने उसे भी अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी ही देर में मां-बेटी की मौत हो गई। आसपास के लोग…
दुमका: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव की रहने वाली एक महिला के मायके जाने के क्रम में लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले को लेकर महिला के पति कपिल देव चौधरी ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर सारे मामले से अवगत कराते हुए पत्नी के खोजबीन की गुहार लगाई है।कपिल ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार को करीब 5 बजे सुबह मेरी पत्नी अपने मायके बिहार के बांका जिला के बौसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार जाने के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक अपने मायके नहीं पहुंची। जिसके…
रांची: भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जल्द सौंपेगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास को पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता और पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता श्री विजय सिंह की मृत्यु की जांच के लिए गठित कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ सांसद…
रांचीः शहर के जाने-माने बिल्डर रहे स्वर्गीय कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संजय सिंह की हत्या कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी डब्लू कुजुर और राहुल कुजूर के द्वारा कराया गया है। इन दोनों ने ही जेल से कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो अपराधियों की पहचान की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में संदीप कुमार प्रसाद…
धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मणडीहा पंचायत के नेपईडीह ग्राम के एक युवक ने शुक्रवार के अहले सुबह रस्सी के सहारे पेड़ से झूल कर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक शिनाख्त मनीष रजवार (23) पिता सुखदेव रजवार नेपईडीह निवासी के रुप में हुआ है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष रजवार काम करने के लिए खड़कपुर जा रहा था। बृहस्पतिवार को ट्रेन छूट जाने के कारण वह काम करने के लिए खड़कपुर नहीं जा पाया। जिसके बाद युवक अपने घर लौट कर रात में परिवार के साथ भोजन करके छत में सोने के लिए चला गया। अहले सुबह…
Jharkhand’s Sohan in Chandrayaan -3 भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो आज (शुक्रवार ) चंद्रयान-3 लॉन्च (Chandrayaan 3) करने जा रही है. चंद्रयान-3 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा। ये भारत का तीसरा मून मिशन है, जहां पूरा देश चंद्रयान-3 मिशन के सफल लॉन्चिंग को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं । वहीँ झारखण्ड के लिए यह मिशन बेहद ख़ास है क्योंकि कि इस मिशन में खूंटी जिले के तपकरा निवासी वैज्ञानिक सोहन कुमार यादव (Jharkhand’s Sohan in Chandrayaan -3) भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड के इस लाल (Jharkhand’s Sohan in Chandrayaan -3) की…
Hazaribagh : चौपारण के केंदुआ मोड़ में मंगलवार देर रात एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पाकर चौपारण पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मैना देवी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. रात में भाई और भतीजे ने धारदार हथियार से मारा मैना देवी के पति सहदेव राणा ने बताया कि रात को घर की बिजली चली गयी थी,…
पलामू जिले के नावा बाजार थाने के तुकबेरा बाना बाजार के समीप गुरुवार की सुबह में स्कूल जा रहे 2 छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया। नेशनल हाइवे-139 पर ट्रक की चपेट में आने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें एक की मौत इलाज के दौरान हो गयी है वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार 8-10 की संख्या में तुकबेरा राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र स्कूल जा रहे थे। इसी बीच औरंगाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक छात्रों को रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में…
रांची: रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज दिनांक 13 जुलाई 2023 को समाहरणालय परिसर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती एवं विभिन्न प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला सुपरवाइजर एवं अन्य उपस्थित थे। ज़िला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) द्वारा रवाना किये गए जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने और किशोरियों/बालिकाओं के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के…
