Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
देवघर: देवघर साइबर थाना की टीम ने साइबर अपराध करते कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 21 फर्जी सिम व एक एटीएम बरामद किया है। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थरड्डा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी तरह-तरह के हठकंडे अपना कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने त्वरित कार्रवाई के लिए द्साइबर डीएसपी की अगुवाई में टीम गठन कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। ठगो से पूछताछ के क्रम में…
पटना: बिहार सरकार के खिलाफ गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। वही पुलिस की पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। लाठीचार्ज में जहानाबाद…
धनबाद जिले के टुंडी में मंगलवार की देर रात RSS कार्यकर्ता शंकर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उन पर सामने से छह गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वे शहरपुरा जा रहे थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों को उनकी मौत की जानकारी सुबह हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शंकर की हत्या पर उनके भतीजे ने बताया कि पुलिस के सहयोग करने के कारण कुछ लोगों के लिए वह किरकिरी…
साहिबगंज: वन प्रमंडल अंतर्गत बिजली घाट (गंगा नदी) के आगे दियारा के पास एक मृत मगरमच्छ की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी तथा वन विभाग की टीम पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा की मगरमच्छ मछली मारने के जाल में उलझ गया। जिससे भूख के कारण इसकी मृत्यु हो गई। इस क्षेत्र के गंगा नदी के प्रवाह में मगरमच्छ का रिकॉर्ड नहीं है परंतु हाल के वर्षों में मगरमच्छों को दो बार देखा गया है।वन प्रमंडल पदाधिकारी ने आम लोगो से…
रांची: गांवों को समृद्ध किए बिना टीबी से नहीं लड़ा जा सकता। हालॉकि झारखण्ड के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक है और हमारी एडवांस प्लानिंग अन्य राज्यों से अच्छी है। राज्य में प्रति एक लाख लोगों में से 1022 लोगों को जांच के दायरे में लाया जा रहा है। जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का। वह राष्ट्रीय याक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित टीबी वर्क प्लेस पॉलिसी एंड कॉरपोरेट इंगेजमेंट टू एंड टीबी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि टीबी…
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें डिप्टी कमांडेंट लेवल के अधिकारी घायल हो गये हैं. बताया गया है कि मुठभेड़ में उन्हें नक्सलियों की गोली लगी है. डिप्टी कमांडेंट को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मुठभेड़ की और डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी के घायल होने की पुष्टि की है. वह कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट हैं. डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी की बायीं बांह में गोली लगी है. उन्हें जब गोईलकेरा से एयरलिफ्ट कर रांची के खेलगांव लाया गया, तो…
Dhanbad School News: एक स्कूल में माथे पर ‘बिंदी’ लगाने के कारण पिटाई के बाद कथित तौर पर एक स्कूली छात्रा की आत्महत्या से मौत हो गई. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि बिंदी पहनकर स्कूल जाने पर पिटाई के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि NCPCR ने मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही उनकी टीम जांच के लिए धनबाद जायेगी. घटना सोमवार को धनबाद के तेतुलमारी इलाके में हुई. जहां मृत लड़की के माता-पिता और स्थानीय लोगों…
Ranchi:मनी लॉउंड्रिंग मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने मंगलवार को नियमित जमानत दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने अभिषेक झा को एक- एक लाख के दो निजी मुचलके पर नियमित जमानत प्रदान कर दी. दरअसल 5 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने बेटी के इलाज के लिए अभिषेक झा को अग्रिम जमानत दी थी. जिसके बाद उनकी ओर से सरेंडर कर कोर्ट से जमानत आग्रह किया गया. इस मामले में अभिषेक झा के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल हुआ है. ईडी ने बीते साल 6 मई को तत्कालीन खान सचिव…
बरकट्ठ: एसीबी की टीम ने बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को चार हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डोभा निर्माण के बाद शेष राशि की निकासी के लिए पांच हजार रूपये रिश्वत मांगने की शिकायत हजारीबाग एसीबी की टीम को मिली थी। मंगलवार को एसीबी ने शिकायतकर्ता ग्राम झुरझुरी निवासी मुकेश कुमार पिता मणि महतो के आवेदन पर कार्रवाई किया है।मुकेश कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया था कि उन्हें मनरेगा योजना के तहत ग्राम गंगटीयाही में इनकी जमीन में डोभा निर्माण कराने का कार्य आवंटित किया गया है। डोभा का निर्माण कार्य…
बेरमो/दुग्दा: धनबाद रेल डिविजन के दुग्दा स्टेसन से दामोदा कोलियरी के लिंक रेलवे साइडिंग मार्ग के करमाटांड़ धौड़ा के समीप बीती सोमवार की रात्रि को लोहा चोरों द्वारा 106 मीटर रेल पटरी को गैस कटर से काट डाला। बोकारो झरिया ओपी पुलिस और करमाटांड़ धौड़ा के ग्रमीणों की तत्परता से काटी गई रेल पटरी को टपाने की योजना बिफल हो गई। लोहा चोर पुलिस और ग्रमीणों को आते देख भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार दामोदा कोलियरी लिंक रेल साइडिंग रेल परिचालन कार्य बिगत कुछ बर्षो से बंद पड़ा हुआ है। रेलवे विभाग द्वारा दुग्दा रेलवे स्टेसन से लिंक…
