Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जामताड़ा: साइबर अपराध के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने जिले के कर्माटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र से साइबर अपराध में लिप्त 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है । इन साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल सेट, विभिन्न कंपनियों के 13 सिम , सहित 16 लाख 38 हजार नकद बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार साइबर अपराधियों में रियाज अंसारी , विनोद मंडल, शंभूनाथ मंडल, लक्ष्मण दत्ता एवं मिलन दान के नाम शामिल हैं । पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी ने बताया कि इन अपराधियों में तीन की गिरफ्तारी करमाटांड़…
रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। आज जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच में हुई। जहां कोर्ट ने निर्णय लेते हुए मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को राहत दी। सुप्रीम कोर्ट ने केवल अग्रिम जमानत नहीं दी है बल्कि उन पर किसी तरह की पीड़क कार्रवाई करने पर भी तत्काल रोक लगायी है। इसके अतिरिक्त कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत…
रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह से बड़ा हुआ है. रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बड़े जमीन कारोबारी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने आवास से कहीं जा रहे थे पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया. बाइक सवार को चार गोली मारी जिनको घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास संजय नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर…
Tabrez Ansari Mob Lynching Case : झारखंड के झारखंड के सरायकेला कोर्ट ने चर्चित तबरेज अंसारी(Tabrez Ansari) की मौत मामले में10 दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई है. साथ ही 15-15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि अदा न करने की स्थिति में 1 महीने अतिरिक्त सजा मुकर्रर की गई है. एडीजे वन अमित शेखर की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए तबरेज अंसारी मौत मामले में फैसला सुनाया है. Tabrez Ansari मौत मामले में इससे पूर्व दो आरोपी सत्यनारायण नायक और सुमंत महतो को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया…
Dhanbad News: धनबाद के चांदमारी लोडिंग पॉइंट पर बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. कम से कम 10 राउंड गोलियां चली, पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है. पिछले कई दिनों से चांदमारी लोडिंग पॉइंट पर विवाद चल रहा था. यह विवाद आज हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग होने लगी. इलाका धनसार और झरिया थाना के सीमा से सटा हुआ है. तत्काल इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई. उसके बाद 5 थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायलों का इलाज कहा चल रहा है।, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ,नेताओं…
रांची के ओरमांझी प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर व स्कुल भवन की स्थिति का औचक निरीक्षण करने मंगलवार को खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप के शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि तौहीद आलम व विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी ओरमांझी प्रखण्ड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव बीजांग के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बीजांग पहुँचे।और स्कुल के पढ़ाई की गुणवत्ता और स्कुल भवन कि जर्जर अवस्था को देखी। इस दौरान क्लास रूम में जाकर बच्चों के पढ़ाई का स्तर जानने की कोशिश किया।जहाँ बच्चों ने सन्तुष्ट जवाब नही मिला। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि ने स्कुल में कम बच्चों…
रांची: झारखण्ड सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनी बेबी देवी पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में नज़र आई. मंगलवार को पहले कार्य दिवस पर उन्होंने देवघर के कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी है. उन्होंने निर्देश दिया कि देवघर के श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सभी प्रकार की मदिरा या शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी. मंगलवार 4 जुलाई, 2023 को पहले पहले कार्य दिवस पर मंत्री बेबी देवी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा बैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर…
IRCTC News: सावन का पावन महीना चार जुलाई से शुरू होने वाला है। इस बार सावन दो माह का होगा। इसे लेकर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बड़ा फैसला लिया है। पूरे सावन आईआरसीटीसी के फूड स्टॉलों और ट्रेनों में नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। मतलब जबतक सावन चलेगा तबतक ट्रेनों में सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा। वाराणसी कैंट से होकर बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में नॉनवेज खाना सावन माह तक प्रतिबंध किया जा रहा है। आईआरसीटीसी लखनऊ की ओर से जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। वहीं, बिहार के भागलपुर स्टेशन पर आईआरसीटीसी…
हजारीबाग: हज़ारीबाग जिले के पदमा ओपी अंतर्गत रोमी गांव के पास दर्दनाक हादसे में एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा बिहार से हजारीबाग मंडईखुर्द गांव वापस लौट रही एक टाटा सुमो विक्टा गाड़ी (संख्या- जेएच 02 टी- 6130) एक बुलेट बाइक को धक्का मारते हुए एनएच-33 के किनारे करीब 20 फीट की दूरी पर स्थित एक कुएं में जा गिरी। जिसमें 6 की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के शवों को काफी मशक्कत बाद स्थानीय प्रशासन एवं एनएचआई के टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कुआं से बाहर निकाला। क्रेन…
Babulal Marandi बनें झारखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष. भारतीय जनता पार्टी झारखंड समेत कई राज्यों में अपने प्रदेशाध्यक्षों को बदल दिया है. बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व ने यहाँ फैसला किया है. पार्टी ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के कार्यकाल को नहीं बढ़ाया. दीपक प्रकाश का कार्यकाल अप्रैल में ही समाप्त हो चुका है. पार्टी ने अगले साल होने वाले लोकसभा और प्रेदश के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान किया है . सुनील जाखड़ पंजाब, दी पुरंदेश्वरी देवी आन्ध्र प्रदेश,…
