Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
(कोयलांचल संवाद संवाददाता) रांची: रविस्टील चौक झिरी स्थित विवेकानंद कॉलोनी मे “गृह लक्ष्मी क्लब ग्रुप” की महिलाओं ने अपने क्लब द्वारा पैसे जमा कर श्रमदान कर रोड भरवाया। मौके पर समाजसेवी गौरव शर्मा एवं शिव किशोर शर्मा ने भी इस सार्वजनिक कार्य मे श्रमदान किया एवं बताया पहले इस रोड मे बड़े बड़े गड्ढे थे जिसमे पूरा पानी भरा हुआ था आवागमन बंद था, राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, दुर्घटनाएं हो रही थी, बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो गया था। इस ओर इस क्षेत्र के मुखिया सहित किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा ध्यान नहीं दीया…
डालटनगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार मोड़ पर बन रहे फ्लाइ ओवरब्रिज निर्माण साइट पर अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। तीन राउंड चलाई गई गोली में एक गोली एक कर्मी के पैर में लगी। फायरिंग के बाद सारे अपराधी छतरपुर की ओर भाग निकले। जख्मी कर्मी को आनन फानन में पहले अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर, उसके बाद एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में इलाज किया गया। एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान दाएं पैर के घुटने के नीचे लगी गोली निकाल दी गई है। जख्मी कर्मी की पहचान बिहार के मुुजफ्फरपुर के निवासी शिवा दास…
कोडरमा: कोडरमा हजारीबाग से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते कोडरमा के वनरक्षी अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। वनरक्षी अमरेंद्र कुमार पेड़ कटाई के एक मामले में परिवहन के लिए इजाजत देने के नाम पर 5000 रुपये घूस मांगा था, जिसके एवज में शिकायतकर्ता सूरज कुमार के द्वारा 4000 रुपये घूस देते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। वनरक्षी अमरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी वन मंडल कार्यालय के सामने शिवम होटल के पास से की गई है। जानकारी के मुताबिक सूरज कुमार ने अर्जुन मोदी से शीशम का पेड़ खरीदा था। जिसकी…
Tabrez Ansari: मंगलवार को जिले के चर्चित तबरेज अंसारी (Tabrez Ansari) हत्याकांड मामले पर 4 साल बाद फैसला सुनाते हुए एडीजे वन अमित शेखर की अदालत ने दो आरोपियों सत्यनारायण नायक और सुमंत प्रधान को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है. वहीं जमानत पर चल रहे नौ आरोपियों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया है. सजा के बिंदु पर फैसला 5 जुलाई को सुनाई जाएगी. मामले के मुख्य आरोपी पप्पू मंडल फिलहाल न्यायिक कस्टडी में है. मंगलवार को हुए सुनवाई के दौरान एडीजे- 1 अमित शेखर ने जमानत पर चल रहे भीम सिंह मंडल, कमल महतो, मदन…
Ranchi Love Jihad: बिहार के भागलपुर की युवती से मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद के आरोपी यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर को रांची सिविल कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया है. तनवीर ने अपनी बेल के लिए जमानत याचिका दाखिल की थी. जिसपर रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) की कोर्ट में सुनवाई हुई. इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तनवीर की जमानत याचिका खारिज कर दी . बता दें कि रांची पुलिस ने तनवीर को बिहार से गिरफ्तार किया था. इस मामले में…
Ranchi Patna Vande Bharat: रांची-पटना के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की आज मंगलवार को शुरुआत हो रही है। भोपाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एक साथ पांच वंदे ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर किया गया है। रांची में वर्चुअल तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से इस ट्रेन ( Vande Bharat) को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे. पटना रांची वंदे भारत के अलावा पीएम मोदी चार अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस को भी…
गुमला: गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिक्यूरिटी एजेंसी के अधीन कार्यरत सुरक्षा गार्डों को फर्जी लाइसेंस बनाकर बंदूक की आपूर्ति करनेवाले अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर एक दर्जन बंदूक तिरसठ १२ बोर की गोलियां बारह फर्जी लाइसेंस दो मोबाइल और एक नवादा बिहार के जिला आर्म्स मजिस्ट्रेट का मोहर बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक गुमला के शास्त्री नगर और दूसरा धनबाद का है। ये गिरोह झारखण्ड बिहार और उत्तर प्रदेश में अपना धंधा चला रहे थे।इस धंधे में…
पलामू: जिले में नक्सल उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पलामू पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पलामू व गढ़वा जिले का वांछित प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने आत्मसमर्पण कर दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग व विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने माला पहनाकर दीपक रजवार का समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया सदर एसडीपीओ ने बताया कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र चौवा चट्टान निवासी दीपक के विरूद्ध पलामू व गढ़वा जिले…
साहिबगंज जिले के जिरवाबारी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि एक बेटे ने सौतेली मां और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी को गोली लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया और पति को हायर सेंटर रेफर किया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. दोनों जिरवाबारी…
रांची: रांची के चर्चित अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में आरोपी लोकेश चौधरी को दोषी करार दिया गया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र तिवारी, सुनील सिंह को कोर्ट ने दोषी माना है। अब अगली सुनवाई 30 जून को होगा। इस दिन सजा के बिंदू पर सुनवाई की जाएगी। क्या है मामला लालपुर के मुक्ति शरण लेन के शिवम अपार्टमेंट निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या साल 2019 में पैसे की लेन-देन में अशोक नगर स्थित साधना न्यूज चैनल के ऑफिस में कर दी गयी थी। तब पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2019 को…
