Author: Admin

रांची में 3 और 4 जनवरी को सेकंड ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। खेलगंव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इसमें देश के 9 राज्यों के हाईकोर्ट के जज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता चार कैटेगरी में होगी। इसमें मेन सिंगल, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्सड डबल्स कैटेगरी में 30 से अधिक जज अपना कौशल दिखाएंगे।

Read More

जब राजधानी रांची समेत देश दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था तब रात करीबन 11 बजे जब सभी लोग नववर्ष के जश में सराबोर थे, उस वक़्त रांची के बिरसा चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. लंका कॉलोनी, बिरसा चौक निवासी ऑटो चालक फूलचंद तिर्की के इकलौते पुत्र विवेक कुमार तिर्की की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब विवेक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल लेने के दौरान एक तेज रफ्तार कार…

Read More

राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी है। पहली जनवरी को गुलाबी ठंड के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। कांके और गुमला का पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शीतलहर ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है। जिस कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। कांका…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर पोल संख्या 258/22–24 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 2 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे रेल लाइन पर नग्न अवस्था में एक पुरुष का शव देखा गया, जिसका सिर धड़ से अलग था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को…

Read More

Ranchi :  झारखंड के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले भ्रष्टाचार के मामलों में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की गहन जांच में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में संदिग्ध धन प्रवाह (Money Trail) की पुष्टि हुई है. जांच एजेंसी का मानना है कि यह केवल सामान्य बैंकिंग ट्रांजेक्शन नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से अवैध धन को ‘पार्क’ करने और उसे वैध बनाने का एक गंभीर मामला है. ACB की अब तक की जांच में विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी की पत्नी…

Read More

देश में बुलेट ट्रेन चलाने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल के पहले दिन देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। इसकी तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगले साल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलेट ट्रेन की सवारी करने के लिए अभी से टिकट खरीद लीजिए। पहले चरण में सूरत से वापी के बीच 100 किलोमीटर दूरी में ये ट्रेन चलाई जाएगी। बुलेट ट्रेन में सफर का सपना संजोए हर भारतीय ट्रेन…

Read More

निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है. उसके साथ करीब पांच अन्य युवक भी मौजूद थे. आरोप है कि सभी ने मिलकर कॉलोनी में दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाईं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. फायरिंग की जानकारी मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे…

Read More

Hemant Soren: नए साल की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ झारखंड के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए JMM के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी नीतियों और योजनाओं पर जोर दे रही है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और स्थानीय लोगों के अधिकार व सम्मान को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। हेमंत सोरेन कहा कि नए साल का आगमन “हमारे वीर पूर्वजों” के ‘सोना झारखंड’ के सपने को साकार करने…

Read More