Author: Admin

झारखंड के जामताड़ा जिला में एक विवाह समारोह में अजीबो-गरीब वाकया हुआ। दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया। वधू पक्ष ने भी बारातियों को वापस जाने को कह दिया। काफी मान-मनोव्वल के बाद भी जब नहीं माने तो दूल्हे को बिना शादी किए बेरंग वापस लौटना पड़ा। यह पूरा मामला जामताड़ा जिला के करमाटांड़ का है। बताया जाता है कि वर पक्ष द्वारा कम गहने लाने से नाराज दुल्हन ने मंडप में शादी से इनकार कर दिया। यह शादी 8 मई को थी। दोनों तरफ से तैयारी की गयी थी। दूल्हा बारात लेकर हावड़ा दानकुनी से…

Read More

जमशेदपुर: बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह स्थित कांति होटल में दंडाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। जिसमें 6 लड़के और 4 लड़कियों को पुलिस पकड़ कर साथ ले गई। इनके पास से कुछ बियर- शराब की बोतले आदि बरामद की गई है। दंडाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हमें इस होटल में कुछ गलत काम होने की सूचना मिली थी। अभी इस मामले की हम लोग जांच करेंगे। होटल का मालिक फरार है। उन्होंने बताया कि अभी एक ही होटल की सूचना मिली है, इस तरह की अगर और…

Read More

रामगढ़: नेशनल हाइवे के नईसराय मोड़ समीप बुधवार को करीब 11बजे एक तेज रफ्तार सरिया लदा ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक के पीछे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका करीब डेढ़ साल का बच्चा वा पति घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय सीसीएल अस्पताल नईसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान भुरकुंडा महुआ टांड निवासी 28 वर्षीय सबीना खातून के रूप में हुई है। वे अपने पति शहादत हुसैन के साथ रांची रोड स्थित होप अस्पताल में अपने किसी भर्ती मरीज…

Read More

जमशेदपुर: राहुल रंजन नामक युवक द्वारा झारखंड राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कुल 11 गाड़ी मालिकों के साथ धोखाधड़ी की गई है। बड़ी कंपनियों में गाड़ी चलवाने के नाम से कुल 11 गाड़ी लेकर राहुल रंजन फरार चल रहा है। अब इस मामले में 4 नए गाड़ी मालिक सामने आए हैं। गाड़ी मालिकों ने थाना इंचार्ज से मिलकर जल्द से जल्द उनके गाड़ी को वापस दिलाने की मांग की है ,साथ ही साथ मीडिया से बात करते हुए मालिकों ने थाना इंचार्ज के काम करने के तरीके पर खफा जाहिर की और आरोप लगाया है कि राहुल रंजन और थाना…

Read More

डालटनगंज: पुरानी रांची रोड स्थित सील लकड़ी के टाल में बुधवार की सुबह आग लग गई। आग से करीब 20 लाख रूपए मूल्य की लकड़ी जलकर नष्ट हो गयी है। हालांकि सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड के कर्मियों ने चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इस लकड़ी टाल को पिछले साढ़े तीन महीने पहले सील किया गया था। बताया जाता है कि जेएम टिंबर में बुधवार की सुबह करीब 9 से 10 बजे बीच आग की लपटों को उठता देखकर आसपास के लोगांे ने शोर मचाया। शोर सुनकर टाल के मालिक…

Read More

साहिबगंज जिला अंतर्गत बांझी चटकी में आंगनबाड़ी सेविका का शव कई टुकड़ों में मिला था। घटना 27 अप्रैल की है जहां पिता तलु किस्कू ने मां मालोती की हत्या कर दी थी। बेटे रोबेन किस्कू ने बताया कि पिता मां को लेकर झरने पर गये थे। पिता ने मारपीट कर मालोती का सिर भी फोड़ दिया था। शाम को कपड़े पर लगा खून साफ करने के बहाने मालोती को झरने पर ले गया था। रोबेन ने जब रात को उसने पिता से पूछा कि मां कहां है, तो तलु ने उल्टा सवाल किया कि क्या तुम्हारी मां तुम्हें बताकर नहीं…

Read More

रांची: मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच  फंसे झारखंड के 21 छात्रों को रेस्क्यू किया गया। दरअसल, बिहार सरकार ने 163 बच्चों को मणिपुर से निकाला जिनमें से 21 बच्चे झारखंड के हैं। मंगलवार को 21 में से 18 छात्र रांची के लिए रवाना हुए और बाकी 3 बच्चों को पटना में ही उनके अभिभावकों ने रोक लिया है। गौरतलब है कि मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में फंसे बिहार-झारखंड के छात्र-छात्राओं ने सरकार से उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई थी। इसी बीच बच्चों को वहां से निकाला गया। झारखंड के छात्रों को वापस लेने गये अधिकारी वीरेंद्र झा…

Read More

रांची: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र इलाके में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग की लपटें की वजह से काले धुएँ का गुबार दूर आसमान तक देखा जा रहा है। अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है। आसपास के इलाकों में आग का असर ना हो और आग ना फैले इसकी कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी है। दमकल मौके पर पहुंचा है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, स्थानीय लोगों ने भी…

Read More

कोडरमा: कोडरमा मंडल कारा में बंद एक कैदी के मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक कैदी विवेक कुमार यादव दहेज प्रताड़ना के एक मामले में कोडरमा मंडल कारा में बंद था। हजारीबाग जिले के चलकुसा का रहने वाला विवेक पिछले 3 महीने से कोडरमा मंडल कारा में बंद था और मंगलवार की सुबह अचानक सीने में दर्द के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अचानक से कैदी के सीने में दर्द और उसके तुरंत बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिए हैं।…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के पुराने साइट ऑफिस के निकट अपराधियों ने ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है ।  प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद बाबू हैदराबाद के रहने वाले थे।  बताया जा रहा है कि वह गाड़ी से बैठकर अपने कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे घटनास्थल पर ही प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर की मौत हो गई ।  वहीं उनका बॉडीगार्ड राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल है ।  उसका इलाज हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में…

Read More