Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है. उसके साथ करीब पांच अन्य युवक भी मौजूद थे. आरोप है कि सभी ने मिलकर कॉलोनी में दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाईं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. फायरिंग की जानकारी मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे…
Hemant Soren: नए साल की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और टिकाऊ झारखंड के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए JMM के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी नीतियों और योजनाओं पर जोर दे रही है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और स्थानीय लोगों के अधिकार व सम्मान को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। हेमंत सोरेन कहा कि नए साल का आगमन “हमारे वीर पूर्वजों” के ‘सोना झारखंड’ के सपने को साकार करने…
झारखंड के दुमका में एक स्थानीय मेले में दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में महिला ब्रेकडांस झूले के कार्ट से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में उसकी मौत हो गई. एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने मृतक महिला की पहचान गुलाबी देवी के रूप में की है, जो दुमका के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टोंगी गांव की रहने वाली थी. वह पहाड़िया जनजाति से ताल्लुक रखती थी. पुलिस ने बताया कि गुलाबी देवी पिछले कुछ दिनों से सरैयाहाट में लगे मेले में पहुंची थी. आरोप…
Switzerland Blast News: स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित और लग्जरी स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस-मोंटाना में नए साल की सुबह ही एक भीषण धमाका हुआ है. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि अनेक अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घटना की पुष्टि करते हुए स्विट्जरलैंड पुलिस बताया कि विस्फोट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालेस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता गाएतान लाथियों के मुताबिक मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है. धमाके के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को…
8th Pay Commission: नया साल 2026 देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों से भरा साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार द्वारा गठित आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) आज 1 जनवरी 2026 से लागू हो गया है। इसके लागू होते ही न सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, बल्कि उन्हें एरियर का लाभ भी मिलने की संभावना है। किसे मिलेगा फायदा? केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कुल 18 पे-लेवल में बांटा गया है, जिनकी बेसिक सैलरी अलग-अलग होती है। इसलिए 8वें वेतन आयोग के लागू होने के…
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यूनुस प्रशासन की नाक के नीचे अब एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना मयमनसिंह जिले में हुई। यहां के रहने वाले बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेंद्र बिस्वास बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल के सदस्य थे। मयमनसिंह जिले में ही कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था और फिर उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। फैक्ट्री की सिक्योरिटी में तैनात थे बृजेंद्र बांग्लादेशी मीडिया…
