Author: Admin

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में रविवार देर रात पूर्व उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के पूर्व सदस्य शामिल हैं. घायलों में एनआईए के एक मामले का आरोपी भी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे देवेंद्र गंझु अपने कुछ साथियों के साथ गेंद्रा गांव निवासी श्याम भोक्ता के घर पहुंचा. यहां किसी पुराने आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही…

Read More

राष्ट्रपति आज सोमवार को सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई. जहां वह संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. साथ ही वह एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद रांची लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम करीब छह बजे रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Read More

रांची। राजधानी रांची में बिना अनुमति लगाए जा रहे बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों द्वारा अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापनों को हटाने के लिए बाजार शाखा की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। यह अभियान झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 171 के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नगर निगम के प्रशासक के निर्देश पर निगम की टीम सार्वजनिक स्थानों, दीवारों और सड़कों के किनारे लगाए गए अवैध बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए इन तीन दिनों में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। रांची पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। 28 दिसंबर को यातायात व्यवस्था शाम 4 बजे से रात…

Read More

छपरा। बिहार के छपरा शहर में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक और कोहराम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड अधिक होने के कारण परिवार के सदस्य रात में कमरे के…

Read More

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया ने सीआरपीसी की धारा 164 (BNSS 183) के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच जाएगी. सिंघानिया ने अपने बयान में बताया कि किस तरह छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट मॉडल को झारखंड में लागू किया गया और इसमें तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका निर्णायक रही थी.  सिद्धार्थ के दिए बयान के अनुसार, शराब के कारोबार को नियंत्रित करने के लिए जानबूझकर छत्तीसगढ़ का मॉडल अपनाया गया. इसमें छत्तीसगढ़ के अनवर ढेबर, अरुण…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया गया। भारत का संविधान अब संथाली भाषा में ओल चिकी लिपि में उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह संथाली भाषी समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दावा किया कि इस पहल से संथाली भाषा बोलने वाले लोग अब देश के संविधान को अपनी मातृभाषा में पढ़ और समझ सकेंगे, जिससे संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता और…

Read More