Author: Admin

रांची में तेज़ ठंड और शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बच्चों पर लागू होगा। 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित रहेंगी कक्षाएं प्रशासन ने धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा। स्कूल प्रबंधन को…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में 1932 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. ये अभ्यर्थी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में उत्तीर्ण हुए हैं. भौगोलिक संदर्भ किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र •    847 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी •    191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी •    249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी •    170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी •    178 अंचल निरीक्षक •    288 कनीय सचिवालय सहायक •    04 प्लानिंग अस्सिटेंट

Read More

झारखंड कैडर के 2005 बैच के 6 आईपीएस को प्रोन्नति मिली है, इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईपीएस हरिलाल चौहान, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद और प्रियंका मीणा को प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है, जबकि झारखंड में पदस्थापित हरदीप पी जनार्दनन और निधि द्विवेदी को सलेक्शन ग्रेड प्रोन्नति दी गई है.

Read More

Ranchi : केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में झारखंड को 27512.53 लाख रुपये विमुक्त कर दिया है. केंद्र सरकार ने राशि विमुक्त करने के आदेश के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से यह अनुरोध किया है कि वह इस राशि के झारखंड सरकार के खाते में ट्रांसफर कर दें. यह राशि Untied फंड के रूप में दी गयी है. यानी सरकार संबंधित क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से इस पैसे को खर्च कर सकती है. केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में इस राशि को विमुक्त करते हुए इसे 4342 पंचायतों…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर नियुक्त किया हैं. यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है, जिसे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं. 26 दिसंबर को जारी हुआ आधिकारिक पत्र गृह मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को सूचित किया गया. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अमोल होमकर को सीआरपीएफ में आईजी के रूप में नई…

Read More

भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहलाए जा रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर पूरे देश का मान बढ़ाया है। महज 14 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियों में रहने वाले वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश के उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने खेल, शिक्षा, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैभव सूर्यवंशी को पुरस्कार प्रदान किया। वैभव इस खास मौके पर नारंगी रंग के ब्लेज़र और सफेद…

Read More

रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मार दी और इसके बाद अपने घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान केडीएच कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती पायल कुमारी (29 वर्ष) है, जो केडीएच स्थित राज चिल्ड्रेन स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार,…

Read More

रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में अपार्टमेंट का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।…

Read More

झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों और घायलों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार एक बड़ी और महत्वाकांक्षी पहल की तैयारी में है। हेमंत सरकार जनवरी महीने में ‘गुरुजी आपातकालीन सेवा योजना–1944’ लॉन्च कर सकती है, जिसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लगातार प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में अपेक्षित कमी नहीं आने के कारण परिवहन विभाग समाधान की दिशा में गंभीर मंथन कर रहा है। इसी क्रम में इस एकीकृत आपातकालीन योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  1944 होगा टोल-फ्री आपातकालीन नंबर इस योजना के तहत…

Read More