Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची के खादगढ़ा–महुआ टोली इलाके में रहने वाले करीब 40 गरीब परिवारों की ज़िंदगी एक बार फिर अनिश्चितता और डर के साए में आ गई है। जिन पक्के मकानों में ये परिवार पिछले 30 से 35 वर्षों से रह रहे हैं, अब उन्हीं मकानों को तोड़ने की तैयारी रांची नगर निगम ने शुरू कर दी है। ये वही मकान हैं, जो वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर गरीब परिवारों को बसाने के लिए बनाए गए थे। लेकिन अब नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 15 जनवरी तक मकान खाली करने का…
रांची। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जालसाजी और पद के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में जमशेदपुर स्थित EPFO कार्यालय के सेक्शन सुपरवाइजर मनोज कुमार राय के खिलाफ रांची के डोरंडा थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी अरुण कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है। मामला मृत सदस्य स्वर्गीय मो. रियाज से संबंधित भविष्य निधि (PF), पेंशन और EDLI दावों को पारित कराने के प्रयास से जुड़ा है, जिसमें फर्जीवाड़े और अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। मेसर्स जैन ट्रेवल्स ने की थी शिकायत मामले की…
रांची: बिहार की टीम ने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 574 रन बना डाले. लिस्ट ए क्रिकेट का ये सबसे स्कोर है. ये मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम ने रनों की सुनामी ला दी. वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए पहले विकेट लिए 158 रनों की साझेदारी की. उन्होंने 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे…
बिहार, झारखंड और बंगाल से गुजरने वाली ट्रेनों से भारी संख्या में जिंदा कछुए पकड़े गए हैं, जो तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। ये कछुए पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश, म्यांमार और चीन तक पहुंचाए जा रहे थे। हाल ही में गया और बरहरवा जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों से लाखों रुपये की कीमत के कछुए जब्त किए गए हैं। तस्करी का नेटवर्क और इसकी लंबी चेन पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यूपी और बिहार की नदियों से कछुए पकड़े जाते हैं, जिन्हें फिर झारखंड और बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक भेजा जाता है। यह तस्करी का एक…
झारखंड में शीतलहर और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के भीतर राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन और अधिक बढ़ेगी। लोहरदगा-रांची में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट पिछले 24 घंटों में लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रांची समेत राज्य के आधे से अधिक जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रह रहा है, जिससे सड़कों पर दृश्यता…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हो गई है. बैठक में 39 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पदों का पुनर्गठ शैक्षणिक गैर शैक्षणिक पद के लिए 38 नए पद हुए सृजित कुल दस करोड़ का अतिरिक्त खर्च होगा दुमका में 7 किलोमिटर सड़क के लिए 31 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जमशेदपुर में सड़क के लिए 41 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति टेक होम राशन के लिए सामग्री आपूर्तिकर्ता को अवधि विस्तार पेसा कानून को मंत्रीपरिषद की स्वीकृति, कुछ संशोधनों के साथ मिली स्वीकृति पेसा के सभी नियमावली को…
झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 17 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. इसमें से 14 अधिकारियों को विशेष सचिव और तीन अधिकारियों को सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. कार्मिक विभाग ने प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. सभी प्रोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. सरकार ने प्रोन्नत अधिकारियों के वर्तमान पद को उस स्तर पर अपग्रेड कर दिया है, जिस स्तर पर उन्हें प्रोन्नति दी गयी है. विशेष सचिव में प्रोन्नत अधिकारी – सूरज कुमार, आदित्य कुमार आनंद, जिशान कमर, मृत्युंजय बर्णवाल, शशि रंजन, किरण कुमारी पासी, अमल कृष्ण सत्यजीत, अभय नंदन…
रांची: झारखंड मंत्रालय में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज से संबंधित महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। ✔️ कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए बड़ा कदम इस समझौते के बाद झारखंड सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसमें वेतन भुगतान, पेंशन निकासी, वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच सहित कई लाभ मिलेंगे। ✔️ पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने पर जोर…
