Author: Admin

राँची: ओरमांझी थाना क्षेत्र के मधुबन होटल के सामने बुलेट बाइक और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक इरबा का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए इरबा अस्पताल पहुंचाया।

Read More

विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनय सिंह को एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 में गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है. विनय सिंह को इस केस में रिमांड करने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. क्योंकि फिलहाल वह 4 मामलों में आरोपी हैं और सिर्फ शराब घोटाला से जुड़े एक मामले में उन्हें राहत मिली है. अन्य मामलों में उन्हें जमानत लेनी होगी. सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद ही वह जेल की सलाखों से बाहर निकल पाएंगे. विनय सिंह के विरुद्ध ACB में तीन मुकदमे दर्ज…

Read More

रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने राज्य के लाखों छात्र–छात्राओं के लिए परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अब OMR शीट के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, जिससे परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो सकेगी। जैक ने सत्र 2025–27 के लिए कक्षा 11 में अध्ययनरत नियमित एवं स्वतंत्र विद्यार्थियों के पंजीयन और परीक्षा आवेदन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। यह पंजीयन वर्ष 2026 में आयोजित कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षा और वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होगा। OMR आधारित परीक्षा से क्या…

Read More

राजधानी रांची समेत आधे राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलने लगा है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के नए अपडेट में बताया जा रहा है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में आगामी दिनों घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। देर रात बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे रतजगा कर अलाव का…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की अहम बैठक में देश के कई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और न्यायाधीशों के तबादले और नई नियुक्तियों पर फैसला लिया गया। इसी क्रम में जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ…

Read More

जमशेदपुर : बिहार में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नालंदा के लहेरी थाना अंतर्गत सोहन कुआं मोहल्ले में संयुक्त छापेमारी कर पुलिस ने हथियार तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के तीन सगे भाई भी शामिल हैं. भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों के…

Read More

रांची : पेसा कानून से जुड़ी नियमावली अब तक लागू नहीं किए जाने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार स्वयं अदालत में उपस्थित हुए. अदालत ने उनसे स्पष्ट रूप से पूछा कि पेसा अधिनियम से संबंधित नियमावली को कैबिनेट के समक्ष रखा गया है या नहीं. इस पर सचिव ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा. कोर्ट ने उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए समय दे दिया. हालांकि अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए यह भी कहा…

Read More

रेल यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों में सफल प्रयोग के बाद अब देशभर की 100 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था गुरुवार से लागू की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे (EC) के अंतर्गत धनबाद रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में यह नियम लागू होगा। इनमें गंगा–दामोदर एक्सप्रेस, मुंबई मेल, वनांचल एक्सप्रेस के साथ-साथ रांची–बनारस एक्सप्रेस, हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस और हटिया–पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस शामिल हैं। कैसे होगा OTP से तत्काल…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत महिला नर्स, पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, मेल और फीमेल हेल्थ वर्कर, कंपाउंडर, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 8 जनवरी से 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी तय की गई है. अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 10 फरवरी से 13 फरवरी तक…

Read More

राँची के दलादली ओपी इलाके में एक व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मारने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. व्यवसायी पर गोली चलाने वाली शूटर चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शूटर भुरकुंडा का रहनेवाला है. शूटर ने व्यवसायी पर क्यों गोली चलायी इसको लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बता दें कि व्यवसायी राधेश्याम साहू को दलदली ओपी इलाके में दिनदहाड़े उसके ही दुकान में गोली मारी गयी थी. यह वारदात 15 अक्टूबर को हुई थी. इस गोलीबारी में व्यवसाई को कुल 6 गोलियां लगी थी.

Read More