Author: Admin

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे फाटक पार करने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से ट्रेन आ गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रेन से कट गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। अब तक चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। करीब 20 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मृतकों की पहचान हो चुकी है। घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई है। यहां घना कोहरा…

Read More

Ranchi : निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी को एसीबी ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से मंगलवार को एसीबी की टीम आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में पूछताछ करेगी. इससे पहले एसीबी की  टीम दो बार अलग-अलग तिथि को उनके घर जाकर पूछताछ की थी. एसीबी को केस के अनुसंधान के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि स्वप्ना संचिता विनय सिंह की कंपनी में पूर्व में काम करती थीं. जिसके एवज में उन्हें सेलरी मिलती थी. इस बिंदु पर भी एसीबी ने सवाल पूछे. इसके…

Read More

झारखंड के सिमडेगा जिले की एक युवती के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।युवती का कंकाल सूटकेस में बंद कर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस जघन्य मामले में पुलिस ने हापुड़ निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और शिकायत के डर से हत्या करने की कबूलनामा दिया है। घरेलू सहायिका के बहाने हापुड़ लाई गई थी युवती जानकारी के अनुसार, युवती को घरेलू सहायिका का काम दिलाने के बहाने…

Read More

Ranchi: देवघर में दर्ज केस को निरस्त करने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे की याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने निशिकांत दुबे को राहत देते हुए उनके खिलाफ देवघर के मोहनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभाई। मामले में जानबूझकर प्रार्थी को फसाया गया है। यहां बता दें कि निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी और उनके खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देते हुए उसे निरस्त करने…

Read More

FASTag KYV Update: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है. अब सिर्फ KYC ही नहीं, बल्कि KYV यानी Know Your Vehicle वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की तो आपका Fastag कभी भी बंद हो सकता है और टोल प्लाजा पर आपको दोगुना शुल्क चुकाना पड़ सकता है. KYV क्यों बना अनिवार्य सरकार ने पाया कि कई लोग एक ही Fastag को अलग-अलग गाड़ियों में इस्तेमाल कर रहे थे. इससे धोखाधड़ी और गलत टैगिंग के मामले बढ़ गए. अब KYV सिस्टम से हर वाहन का…

Read More

राजधानी रांची से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर आदिकांत महतो को एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है।इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक इस कार्रवाई के पीछे की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसे पुलिस प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। SSP का सख्त रुख, अनुशासन पर जोर सूत्रों के मुताबिक, SSP रांची लगातार पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे…

Read More

मानगो थाना परिसर रविवार देर रात उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया, जब दो निजी नर्सिंग होम के संचालकों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के दर्जनों युवक थाने के भीतर भिड़ गए. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की.  पुरानी रंजिश बनी हिंसक टकराव का कारण जानकारी के मुताबिक, दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालकों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तनातनी चलती रहती है. घटना से पहले रविवार को दया नर्सिंग होम के संचालक मुमताज के बेटे और सिम्स नर्सिंग होम के संचालक हन्ने के बीच मारपीट हुई थी. इसी मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए हन्ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मानगो थाना…

Read More

रांचीः झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, इन नौ जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण…

Read More

चाईबासाः एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जमशेदपुर की टीम ने भवन निर्माण विभाग चाईबासा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से जुड़े भुगतान मामले में की गई. संबंधित योजना की कुल लागत 55 लाख रुपये थी. इसमें से 29 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था. जबकि शेष राशि के भुगतान के एवज में अभियंता द्वारा 2.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. घूस की मांग से परेशान होकर भवन निर्माण…

Read More