Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के धनबाद जिले में झरिया फायर एरिया अंतर्गत केंदुआडीह इलाके में जहरीली गैस रिसाव की गंभीर घटना सामने आई है। केंदुआडीह कोलियरी के पास स्थित राजपूत बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे टॉक्सिक गैस उत्सर्जन की चपेट में आकर अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार सुबह झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा केंदुआडीह पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया, स्थानीय लोगों से संवाद किया और…
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसको लेकर झारखंड जगुआर के आईजी रांची, दुमका, पलामू, चाईबासा, हजारीबाग और बोकारो रेंज के एसपी के साथ अलग-अलग दिन समीक्षा बैठक करेंगे इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करना है. समीक्षा बैठक की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि झारखंड के पांच जिलों को एसआरआई (सुरक्षा संबंधी व्यय प्रतिपूर्ति योजना के तहत आने वाले जिले) योजना से मुक्त किया गया है. राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात केंद्रीय…
अर्जेंटीना के स्टार और दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का भारतीय फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, वो इंतजार अब खत्म हो गया है। मेसी भारत आ गए हैं। मेसी के साथ उनके इंटर मियामी के साथी रोड्रिगो डि पॉल और लुइस सुआरेज भी नजर आए। एयरपोर्ट पर मेसी और उनके साथियों का जोरदार स्वागत हुआ। कोलकाता एयरपोर्ट पर हजारों फैंस की भीड़ नजर आई, जो सिर्फ मेसी की एक झलक पाने के लिए वहां आई थी। शनिवार यानी 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता पहुंचे हैं। कोलकाता में क्या होगा मेसी का शेड्यूल? मेसी सुबह प्रायोजकों के साथ विशेष मुलाकात…
झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और पेयजल सचिव मस्त राम मीणा को जल्द ही अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी. राज्य सरकार ने डीपीसी की बैठक में दोनों अधिकारियों के प्रमोशन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे संबंधित औपचारिक अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है. दोनों अधिकारी वर्ष 1996 बैच के आईएएस हैं. सरकारी फैसले के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से दोनों अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव रैंक का लाभ मिलेगा. वर्तमान में वंदना दादेल गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं.…
रांची: अरगोड़ा चौक स्थित एक लिकर बार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसकी बार लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) रांची के ज्ञापांक संख्या 18430 (दिनांक 23.11.2025) की अनुशंसा के बाद की गई है। क्यों हुई कार्रवाई? SSP की रिपोर्ट में क्या था? मिली जानकारी के अनुसार, अरगोड़ा चौक का मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है, और इसी रास्ते से विशिष्ट, अति विशिष्ट और माननीय व्यक्तियों का लगातार आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है। SSP राँची ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि— संबंधित लिकर बार के…
कोडरमा जक्शन के रास्ते झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के सासाराम के बीच यात्रा करने वालों को एक महीना अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. रांची यार्ड में चल रहे रिमॉडलिंग कार्य के कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. इस अवधि में ट्रेन रांची स्टेशन तक नहीं जायेगी, बल्कि पिस्का स्टेशन से ही यात्रा शुरू और समाप्त होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रेन की संचालन व्यवस्था और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके. रेलवे…
रांची: झारखंड के पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों सहित कई जिलों में इस समय शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को शीतलहर से कुछ राहत…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, झारखंड और गुजरात में एक बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई राज्य के सबसे बड़े कोडीन-आधारित कफ सिरप की हेराफेरी और तस्करी रैकेट में शामिल 67 आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज करने के कुछ घंटों बाद ही शुरू की गई। लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दर्ज की गई ECIR पर कार्रवाई करते हुए, ED की टीमों ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर 25 स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी में गिरफ्तार आरोपियों और उनके सहयोगियों से जुड़े कारखानों, गोदामों और आवासों को निशाना बनाया गया। उत्तर प्रदेश में,…
धनबाद: ईडी की टीम ने आज सुबह से कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है। मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है।कोयला के अवैध कारोबार के जरिए मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
