Author: Admin

जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित टाटा जू में संक्रमण फैलने से अब तक 10 सफेद हिरणों की मौत हो चुकी है. यह सिलसिला 2 दिसंबर से लगातार जारी है. लगातार हो रही मौतों के बाद जू प्रबंधन ने शेष बचे 5 सफेद हिरणों को तत्काल क्वारेंटाइन में रख दिया है. इसके साथ ही पूरे जू परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जू प्रबंधन के अनुसार संक्रमण पालतू जानवरों में तेजी से फैलता है और सफेद हिरणों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा जू में तीन…

Read More

रांची। झारखंड में पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में अब झारखंड पर्यटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Jharkhand Tourism Development Authority) का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही होटल संचालक, टूरिस्ट गाइड, फोटोग्राफर और एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। इसको लेकर सरकार झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान “झारखंड पर्यटन विकास एवं निबंधन (संशोधन विधेयक), 2025” सदन में पेश करने जा रही है। यह विधेयक 9 या 10 दिसंबर को सदन में रखा जा सकता है। राज्य मंत्रिपरिषद से पहले ही इस विधेयक को…

Read More

गोवा के नॉर्थ गोवा के अरपोरा में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस का कहना है, “नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बिर्च में भीषण आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट थे, 14 स्टाफ मेंबर थे और 7 की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की जांच जारी है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Read More

तिसरा (धनबाद)। धनबाद उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर तिसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइयां पांच नंबर काली मंदिर के नजदीक बीसीसीएल के दो आवासों में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने नाइट ईगल, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स और सिग्नेचर जैसे विदेशी ब्रांड के लगभग 90 पेटी यानी 1080 बोतल नकली शराब बरामद की। इसके साथ ही भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट, खाली बोतलें, फर्जी स्टीकर और शराब तैयार करने वाली मशीन भी जब्त की गई। संचालक और मजदूर मौके…

Read More

धनबाद: केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र की राजपूत बस्ती में जहरीली गैस रिसाव की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। कोयला मंत्रालय, बीसीसीएल और धनबाद जिला प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर नज़र बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की और जनहानि को रोका जा सके। घटना में दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली गैस का रिसाव बताया गया है। कोयला मंत्रालय का कड़ा कदम — GM गणेश चंद्र शाह निलंबित घटना के बाद प्रबंधन स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुटकी एरिया के महाप्रबंधक…

Read More

Ranchi : झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय ने पूरे राज्य में लंबित आपराधिक मामलों के तेजी से निपटारे के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। इसके तहत पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अपने-अपने रेंज में लंबित कांडों की व्यापक समीक्षा एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर सभी जिलों के लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा कर लें और पुलिस कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाएं। 60 और 90 दिनों में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश जारी आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारी यह…

Read More

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 और झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण और विनियमन) विधेयक, 2025 के खिलाफ विभिन्न हितधारकों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। ये विधेयक अगस्त में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा पारित किए गए थे। जहां राज्य विश्वविद्यालय विधेयक में राज्य विश्वविद्यालयों में कुलपतियों (वीसी), प्रो-वीसी और वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव है, वहीं दूसरे विधेयक का उद्देश्य निजी कोचिंग केंद्रों को अनिवार्य पंजीकरण और ऐसे संस्थानों में नामांकित छात्रों के हितों की रक्षा के…

Read More

इंडिगो एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार का दिन भी मुश्किलों से भरा रहा। लगातार पांचवें दिन भी इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दिया, जिससे देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एयरलाइन ने पहले ही दी थी चेतावनी इंडिगो ने पहले बयान में स्पष्ट किया था कि स्थिति को सामान्य होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। शनिवार को भी तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट: 6 घरेलू उड़ानें रद्द अधिकारियों की मानें तो तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर…

Read More

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो का औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा और झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार भी मौजूद रहे। सत्र के पहले दिन हुई यह मुलाकात आगामी कार्यवाही के लिए सकारात्मक माहौल बनाने का संकेत देती है। राज्यपाल से मिले सैनिक कल्याण निदेशालय के अधिकारी शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सैनिक कल्याण निदेशालय…

Read More

Palamu: पलामू जिले में सदर थाना में तैनात एएसआई अभिमन्यु सिंह को पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर इंटरस्टेट शराब तस्करी में सहयोग करने और वाहन मालिक से पैसे की मांग कराने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं। लावारिस वाहन से शुरू हुई पूरी कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास एक वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा मिला था। इसकी तस्वीर खुद एएसआई अभिमन्यु सिंह ने थाना प्रभारी लालजी को भेजी थी, जिसके बाद उन्हें जांच का निर्देश दिया गया। यूपी पुलिस की इनपुट से…

Read More