Author: Admin

झारखंड सरकार ने रिम्स की चिकित्सा सेवाओं और अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राज्य स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना के तहत प्रदान की गई है। पूरी धनराशि रांची कोषागार से डीडीओ कोड के अंतर्गत सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आवंटित की गई है। राशि जारी होने के बाद रिम्स परिसर में कई वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को तेज गति मिलने की उम्मीद है। परिसर में बढ़ती भीड़,…

Read More

रांची: झारखंड में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, जहां शुष्क मौसम के बीच ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के बाद कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला के लिए अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में भारी…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने ED के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उन्हें ट्रायल कोर्ट में सशरीर पेश होने से छूट दे दी है. जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत में इस याचिका पर सुनवाई हुई और मेरिट के आधार पर केस का निपटारा कर दिया गया. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्रायल कोर्ट में हर सुनवाई के दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होना पड़ेगा. उनकी ओर से महाधिवक्ता और अधिवक्ता दीपांकर राय ने अदालत में पक्ष रखा. अदालत के आदेश को सीएम के…

Read More

लातेहार पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एक और सफलता मिली है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में दो लाख का इनामी सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मंटू और मुकेश लोहरा शामिल है. संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में थे  एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर पप्पू लोहरा के पुलिस मुठभेड़…

Read More

रांची: झारखंड में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने राज भवन, झारखंड का नाम बदलकर अब “लोक भवन, झारखंड” कर दिया है। यह बदलाव राज्य की शासन व्यवस्था में एक प्रतीकात्मक लेकिन महत्वपूर्ण संदेश देता है—शक्ति अब सिर्फ राजसत्ता की नहीं, बल्कि जनता की है। क्यों बदला नाम? सूत्रों के अनुसार, नाम परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य है: संस्थान को जन-केंद्रित पहचान देना आधुनिक लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाना जनता के बीच शासन और प्रशासन की विश्वसनीयता व पारदर्शिता को मजबूत करना विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें प्रशासनिक…

Read More

खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मुरहू–कटमकुकु जंगल में एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया। युवती का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल की स्थिति से यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर सबूत मिटाने के इरादे से उसकी हत्या की गई। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को चला पता स्थानीय ग्रामीणों को जंगल की ओर से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। जब वे पास पहुंचे तो सड़क से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों…

Read More

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव गंगटाही पुल के पास एक स्विफ्ट कार (WB 44A 0415) फोरलेन सड़क के डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आसनसोल के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हादसे में जान गंवाने वाले सभी आसनसोल के कुल्टी निवासी थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार है— पूनम देवी (55 वर्ष)…

Read More

वाराणसी में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक फ्लैट से 9 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा. टीम को मौके से कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. सूचना मिली थी कि शक्ति शिखा अपार्टमेंट में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसी सुराग पर पुलिस ने छापेमारी की और वहां मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. भाजपा…

Read More