Author: Admin

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगड़ा पंचायत के कलाडीह बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतका की पहचान शिखू देवी (पति- सोनू गोप) के रूप में की गई है. वह जियलगड़ा की रहने वाली थी और उसके पिता का नाम मधुसूदन गोप बताया जा रहा है. तीन वर्ष पहले हुई शादी जानकारी के अनुसार, शिखू देवी की शादी तीन वर्ष पहले सोनू गोप के साथ हुई थी. परिवारवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था.कई बार पंचायती और मुकदमेबाजी भी…

Read More

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार शाम 5 बजे से प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान का अवसर सुनिश्चित कराना है। सुबह 7…

Read More

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की जबर्दस्त तैयारी की गई है। भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान बॉर्डर पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) हाई अलर्ट पर है। बताया गया कि बॉर्डर पर 72 घंटे के लिए आवागमन बंद कर दिया गया है। बिहार के बथनाहा, रक्सौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में भारत-नेपाल सीमाओं पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) हाई अलर्ट पर है, क्योंकि बिहार चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि दूसरे चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 1,650 कंपनियां…

Read More

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर क्षेत्र के मेहसारी पंचायत में वार्ड संख्या 8 में शनिवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में एक सनसनी सा फैल गया. शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए भीड़ इकट्ठा कर लिए. करीब दो घंटों के बाद शव की पहचान हो पाई. लड़के की पहचान विबुतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी अक्षय सिंह के 17-18 वर्षीय पुत्र पंकज के रुप में हुई है. दोनों के शव एक साथ लिपटे पेड़ से लटके मिलने से पूरे शहर में…

Read More

रांची स्थित रिम्स के चौथे तल्ले से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में युवक को रिम्स में कराया गया भर्ती, बुंडू निवासी जलधर मुंडा के रूप में युवक की हुई पहचान. घटना के कारणों की जानकारी अब तक नहीं.

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ) कैंप में शनिवार सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जवान राजेश कुमार सुबह ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े. साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया जवान की मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक)…

Read More

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल के तहत सिनी और कांड्रा स्टेशनों को आधुनिक बनाने और दोनों स्टेशनों के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाकर क्षमता विस्तार करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इस बड़ी परियोजना को साकार करने के लिए रेलवे ने 742.74 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का ई-टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल सिनी और कांड्रा स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे, बल्कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ-साथ परिचालन भी पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। रेलवे द्वारा जारी टेंडर…

Read More

जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर भारतीय सेना की बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई भारतीय सेना के “ऑपरेशन पिंपल” के तहत की गई, जो 7 नवंबर को मिली खुफिया जानकारी के बाद शुरू किया गया था। कैसे चला “ऑपरेशन पिंपल” सेना के व्हाइट चिनार कॉर्प्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि 7 नवंबर की रात एजेंसियों से आतंकियों की घुसपैठ की सटीक सूचना मिलने के बाद केरन सेक्टर में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन…

Read More