Author: Admin

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पी.पी. कंपाउंड जाकर मत्था टेका और श्रद्धा व्यक्त की।राज्यपाल ने यहां आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेते हुए गुरुबाणी का श्रवण किया, श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद ग्रहण कर गुरु नानक देव जी के उपदेशों को नमन किया। 🌼 राज्यपाल बोले — गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर प्रेरणा हैं इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री गंगवार ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरे मानव समाज…

Read More

रांची: गुरुनानक स्कूल परिसर, पी.पी. कंपाउंड रांची में गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर “प्रकाश उत्सव” का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रद्धालुओं के साथ गुरु नानक देव जी के उपदेशों को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समता, सेवा और मानवता के मार्ग को दिखाया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे विविधता से भरे राज्य में, गुरु नानक जी की शिक्षाएं आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता…

Read More

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के पकरी बरवाडीह का मेगालिथ और रांची जिला का मैकलुस्कीगंज बहुत जल्द वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बनाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी शुरू की है। दोनों ही स्थल पारिस्थितिकी तंत्र सहित पर्यावरण के रूप से काफी ऐतिहासिक है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने संबंधित विभागों को ऐतिहासिक मेगालिथ और मैकलुस्कीगंज के प्रमुख स्थलों के संरक्षण, सौंदर्गीकरण और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पिछले माह ही उक्त दोनों ही ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया था। मेगालिथ स्थल में पर्यटन की संभावना को तलाशने…

Read More

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई।मिर्जापुर जिले के रेलवे स्टेशन चुनार पर बुधवार की सुबह ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की  मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे लाइन से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया। मौके पर अन्य अधिकारी पहुंचे। रेलवे स्टेशन चुनार पर सुबह सवा नौ बजे यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म…

Read More

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया. इस बीच, पेपर लीक की शिकायत लगातार उठाने वाले कुणाल प्रताप सिंह और प्रकाश पोद्दार को CID ने नोटिस भेजा है. यह नोटिस कांड संख्या 02/2025 के तहत जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला JSSC आयोग द्वारा दर्ज कराया गया था. आयोग का कहना है कि कुछ लोगों ने पेपर लीक से जुड़ी गलत जानकारियां फैलाईं, जिससे आयोग की छवि को नुकसान पहुंचा. इसी केस में झारखंड सरकार…

Read More

पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी व बेटी की एक साथ मौत ने सबको झकझोर दिया. यह घटना केहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी की है. मृतकों में जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई व नवीन कुशवाहा उनकी पत्नी कंचन माला सिंह और तन्नू प्रिया शामिल है. नवीन कुशवाहा के गले पर निशान व सिर पर चोट के निशान हैं. उनकी बेटी के सिर के पीछे चोट के निशान है. जबकि पत्नी के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं…

Read More

Manoharpur. आनंदपुर व मनोहरपुर प्रखंड के गांव जंगली हाथियों के आतंक से दहशत में हैं. बीते कई दिनों से हाथियों का झुंड गांवों के आस-पास घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है हाथी खेतों में लगी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं..ग्रामीणों का कहना है कि हर रात हाथियों का झुंड गांव की ओर बढ़ आता है. किसान अपनी फसल बचाने के लिए रातभर जागकर घरों और खेतों की रखवाली करने पर मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की…

Read More

 गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को प्रेमिका संग एक कमरे में पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. यह घटना 1 नवंबर की सुबह की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सीओ प्रमोद कुमार की पत्नी ने अपने पति को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान शर्मा नाम की युवती के साथ सरकारी आवास में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. बताया जाता है कि पत्नी सुबह करीब चार बजे…

Read More