Author: Admin

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची तथा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556 वाँ प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर, कॉलोनी, रातू रोड की ओर से आयोजित होने वाले भव्य नगर- कीर्तन एवं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर…

Read More

राँची के बुंडू इलाके में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई।इस हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है।वहीं करीब 20 लोग घायल बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि हादसा बुंडू टॉल प्लाजा के कुछ दूर आगे हुआ। हादसे के बाद वहां स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की।

Read More

हटिया-राउरकेला रेलखंड पर सिमडेगा के बानो से सटे कनोरवां स्टेशन के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी की 10 बोगियां बेपटरी हो गई। इससे करीब 100 मीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद इस रूट से चलने वाली करीब 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 13 को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया जबकि चार को रद्द किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त करने में 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। हटिया से पुरी जाने वाली तपस्वनी एक्सप्रेस के कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि हटिया-पुरी…

Read More

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के सभी नगर निकायों में परिसीमन (Delimitation) और आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के गठन से संबंधित नए नियम जारी कर दिए हैं. यह अधिसूचना “झारखंड नगरपालिका निर्माण एवं चुनाव संचालन नियमावली, 2012″ में संशोधन के रूप में जारी की गई है. नई व्यवस्था के तहत अब नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के वार्डों का गठन जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा. नगर निगम ख व क के अनुरूप गठन होगा, शेष निकायों में भी जनसंख्या के अनुसार वार्ड का गठन व ओबीसी का आरक्षण तय होगा. इसके पहले एससी-एसटी का आरक्षण तय होगा. आबादी…

Read More

कांड्रा थाना अंतर्गत बुरुडीह के जंगल में पत्थर से कुचला हुआ एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती की पहचान नेहा नायक के रूप में हुई है जो शिवपुर गांव निरुध नायक की पुत्री बताई जा रही है.

Read More

हजारीबाग शहर के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में मंगलवार को रात दो से ढाई बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। इससे एक-एक कर 29 दुकान चपेट में आ गईं। दुकान में रखे सभी सामान जलकर स्वाहा हो गये। आगजनी की इस घटना में सबसे आलू प्याज और सब्जी की दुकान प्रभावित हुई है। अन्य दुकान भी चपेट में आए हैं। दुकानों में रखा लगभग 50 लाख रुपए के सामान के जल जाने की आशंका है। जो दुकानदार आगजनी की घटना से प्रभावित हुए हैं। उसमें मो सिराज, मो. फारुख, राजू नारायण, संतोष साव, शंभू प्रसाद, रिंकू बर्मा,…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को सहायक आचार्य सहित विभिन्न पदों के लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 18 नवंबर को शुरू हो रहे आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम का इस दिन समापन होना है। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में आयोजित होनेवाले एक बड़े कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, उनमें सहायक आचार्य के लगभग आठ हजार अभ्यर्थी भी सम्मिलित हैं। पहले यह कार्यक्रम छह नवंबर को सरायकेला में आयोजित होनेवाला था।…

Read More

अफीम तस्करों ने अब अपने धंधे का तरीका बदल दिया है। पहले जहां वे लाखों रुपये नकद लेकर झारखंड में प्रवेश करते थे, वहीं अब तस्कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पलामू पुलिस की हालिया कार्रवाई में इस नए तस्करी तंत्र का खुलासा हुआ है। डिजिटल नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से जुड़े अफीम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। यह नेटवर्क पूरी तरह डिजिटल लेनदेन के जरिए संचालित होता था।

Read More