Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची, 27 अक्टूबर, 2025 : इंडिया रिसर्च टूर 2025, जो देशभर में शोध की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल है, अब रांची पहुँच गया है। इस यात्रा के तहत, टीम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) राँची और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और विद्वानों के साथ मुलाकात और संवाद किया। यह यात्रा 6 अक्टूबर से 13 नवंबर 2025 तक चलेगी और इसमें 7 राज्यों के 15 शहरों के 29 संस्थान शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘ओपन एक्सेस’ और ‘ओपन साइंस’ को बढ़ावा देना, शोध की ईमानदारी को मजबूत करना, ई-बुक्स के उपयोग…
पश्चिमी सिंहभूम। पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा और आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत कोल्हान बंद का बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और आसपास के इलाकों में व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराया। मुख्य बाजार, टाटा रोड, संतुला चौक और टेंबरपोसी रोड पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। पूर्व मंत्री बडकुवर गागराई,मधु कोड़ा, गीता कोड़ा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तांबो चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड और शहीद पार्क क्षेत्र में बंद को सफल…
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी गई है। अब आयोग अपनी सिफारिशें गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर सरकार को सौंपेगा। दरअसल, 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी में ही कर दी गई थी, लेकिन इसके नियम तय होने में देरी के कारण कर्मचारियों में कन्फ्यूजन था कि ये कब लागू होगा। अब सरकार ने औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिससे सभी…
Jharkhand Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में भी दिख रहा है। तूफान के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक रांची समेत 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी सभी जिलों के डीसी को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिया है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। इस मामले की…
Patna : इंडिया महागठबंधन ने मंगलवार शाम पटना के एक होटल में अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे नाम दिया गया है… ‘तेजस्वी का प्रण’। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि घोषणा पत्र में कही गई हर बात को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा… “हमलोग झूठे वादे नहीं करते। 2020 में भी कहा गया था कि पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमने कर दिखाया। इस बार भी बिहार को नंबर वन बनाने का प्रण लिया है।” 14 नवंबर से नई सरकार का वादा तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को बनने…
बड़ी खबर पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सामने आ रही है. जहां सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट हो गया. आईईडी ब्लास्ट होने से 10 साल की मासूम बच्ची चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलत हे पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे है. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है. जहां बच्ची नक्सलियों की साजिश का शिकार हो गई
पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाजोड़ी मोहल्ला में गोलियों की आवाज से दहल उठा. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के पेट में जा लगी.घायल युवक की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है.गोली लगने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस कर रही है मामले की जांच आनन-फानन में संजय सिंह को पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते…
राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम तालाब में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया. बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी हैं.
झारखंड में चक्रवाती तूफान “मोथा” को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्य में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है और कुछ भागों में ऑरेंज और कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर को राज्य के सिमडेगा, पश्चिमी-सिंगभुम, खूटी, एवं गुमला जिले में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 29 अक्टूबर राज्य के लातेहार, लोहारदगा,…
बिहार के बाद देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण काम शुरू हो गया है. सोमवार को चुनाव आयोग ने यूपी और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का ऐलान किया. यह प्रक्रिया सोमवार आधी रात वोटर लिस्ट फ्रीज होने से लेकर 7 फरवरी तक चलेगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को अपना दायित्व निभाना होता है. मतदान सूची या मतदान कराने के लिए जिन भी…
