Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से आई है एक बेहद गंभीर और दर्दनाक खबर। यहां थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की सूचना सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। ⚡ सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों…
छव महापर्व के अवसर पर इस बार मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी से एक तूफान उठ रहा है, जिसका नाम हैं मोंथा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कहां-कहां हो सकती है बारिश? IMD के मुताबिक 24 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र की पहचान की गई। इसके 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन, 26 अक्टूबर तक गहरा डिप्रेशन और 27 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह तूफान आंध्र प्रदेश…
मुंबई: बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें किडनी फेल होने की वजह से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश शाह ने अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। चाहे वह टीवी शो “ये जो है जिंदगी” का हंसी से भरपूर किरदार हो या फिल्मों में उनका बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, हर बार उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। Sad and shocked to inform you that well known actor & a…
जमशेदपुर: शनिवार सुबह सोनारी-कदमा लिंक रोड पर एक पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों से जा टकराया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन में चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के गंभीर चोटिल होने की खबर नहीं है। वाहन और खड़ी गाड़ियों को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम पहुंची और स्थिति को काबू में किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है…
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत ने हाथ मिला लिया है. दोनों गैंग के हाथ मिलाने के बाद रांची समेत राज्य के अलग अलग जिलों में रंगदारी के लिए गोलीबारी करने और व्यवसाइयों को धमकी देने की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह के अंदर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह के लगभग आधा दर्जन गुर्गों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकडे गए अपराधियों ने जो जानकारी दी है उसके बाद राज्य की पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी एक्टिव हो गई…
झारखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने शुक्रवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. उन्होंने जोर देकर कहा कि SIR से पहले वर्तमान मतदाता सूची को 2003 की सूची के साथ पूरी तरह मैप करना अनिवार्य है. सीईओ ने कहा कि मैपिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए बीएलओ ऐप और भौतिक दस्तावेज दोनों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक काम किया जाए. उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003…
आज, 25 अक्तूबर, शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से आरंभ होता है। इस दिन व्रती सुबह स्नान करके घर को पवित्र करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के साथ ही छठ पर्व की धार्मिक परंपरा की शुरुआत होती है, जो चार दिनों तक चलती है और उषा अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त होती है। छठ महापर्व के दौरान व्रतधारी कई नियमों और शास्त्रीय निर्देशों का पालन करते हैं। पहले दिन नहाय-खाय में शुद्धता, संयम और सात्विकता का विशेष…
साहिबगंज जिले के बांसकोला गंगाघाट में बड़ा हादसा हो गया है.जहा छठ घाट बनाने गये 2 किशोर अचानक गंगा नदी की तेज बहाव में डूब गया है.जिसकी तलाश स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार की जा रही है. खोजबीन जारी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गंगा नदी में डूबे किशोर छोटी भगियामारी निवासी कृष्णा चौधरी के पन्द्रह वर्षीय पुत्र संजय चौधरी व विक्रम महलदार के 14 वर्षीय पुत्र ओम महलदार है.इधर घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को मिलते ही तालझारी सीआई विभाष कुमार एवं थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर…
