Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है.बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास आज दिनदहाड़े भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा हमला किया गया है.बताया जा रहा है कि बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायरिंग की.गोली लगने से भाजपा नेता बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए है.उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के पीछे…
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में थाने के बाहर जमकर हंगामा मच गया। गिरफ्तार आरोपियों के परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।घटना का विवरण शुरुआत अरगोड़ा में: दोनों पक्षों के बीच पहले अरगोड़ा इलाके में झड़प हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग सुखदेव नगर थाना…
झारखंड में छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. बाजार में चारों तरफ काफी रौनक देखने को मिल रहा है. हर तरफ लोग खरीदारी करते नजरा आ रहे हैं और अच्छा मौसम की वजह से चहल-पहल काफी अधिक है, लेकिन रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. वहीं, 26 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है जानें आज कैसा रहेगा मौसम छठ पूजा के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, 24 अक्टूबर के बीच सुबह में कोहरे…
झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी-2) का एक जवान रांची में अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जवान की पहचान झारखंड के बोकारो जिले के निवासी शिव पूजन राजवार (47) के रूप में हुई है। रांची के पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने कहा, ‘‘जीएपी-2 का जवान अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, हमें उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।” उन्होंने बताया कि राजवार हाल ही में छुट्टी से लौटे थे।…
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मनोहरपुर स्टेशन और घाघरा हॉल्ट के बीच कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया. घटना में ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया और एक यात्री के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए रोककर सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद इसे आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. घायल यात्री को उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया है. जांच में जुटी आरपीएफ रेल सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.…
महागठबंधन के सभी दलों की मौजूदगी में तेजस्वी यादव को बिहार में सीएम फेस घोषित किया गया. वहीं विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी और पिछड़ा वर्ग के एक अन्य नेता बिहार में महागठबंधन के सत्ता में आने पर उपमुख्यमंत्री होंगे.खास बात ये है कि तेजस्वी के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी भी बिहार की सीएम रह चुकी हैं. अब महागठबंधन के ऐलान के बाद इसका दूल्हा कौन वाला सवाल खत्म हो चुका है. 2015 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने नीतीश कुमार को सीएम फेस बताकर उस वक्त एनडीए पर हमला करते थे. उस दौरान…
Ranchi : झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसमें झारखंड कैडर के कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को दो महीने बाद पदोन्नति दी जाएगी. इन अधिकारियों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं. पुलिस मुख्यालय ने इन सभी पदोन्नतियों से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दिया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही जल्द ही इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इन्हें मिलेगा एडीजी रैंक में प्रमोशन – मनोज कौशिक (2001 बैच) : एडीजी रैंक में पदोन्नत…
जैप-2 के जवान ने की आत्महत्या: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में फंदे से झूलकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में झारखंड आर्म्ड पुलिस 2 के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है. जवान ने फंदे से झूलकर अपनी जान दी. मृतक जवान का नाम शिवपूजन रजवार बताया गया है, जो जैप 2 में तैनात थे. आत्महत्या की वजहों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक अहम मुठभेड़ की, जिसमें बिहार के सिग्मा गैंग के तीन कुख्यात अपराधी ढेर हो गए. बिहार के सीतामढ़ी निवासी अपने सरगना के नेतृत्व में यह गिरोह कथित तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था. इस अभियान में गिरोह के सरगना समेत चार मोस्ट वांटेड बदमाशों को सफलतापूर्वक ढेर कर दिया गया.बिहार पुलिस को इस गैंग की तलाश कई महीनों से थी. मारे गए अपराधियों में ये सभी शामिल रंजन पाठक – पिता मनोज पाठक, निवासी मलहई, थाना…
