Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन में ग्रामीण सड़कों और पुल निर्माण से जुड़े टेंडरों को लेकर जोरदार बहस और हंगामा देखने को मिला। मामला मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जारी उन टेंडरों का था, जिन्हें समय सीमा समाप्त होने के बाद भी रद्द नहीं किया गया। लिट्टिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कई टेंडर 180 दिनों की वैधता अवधि पूरी होने के बाद भी लंबित पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे विकास कार्यों में अनावश्यक देरी हो…
रामपुरहाट रेल खंड पर स्थित नगरनवी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक लगभग 35 वर्षीय पुरुष, करीब 30 वर्षीय महिला तथा तीन वर्ष की मासूम बच्ची शामिल है.घटना कल शाम की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे और रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान डाउन लाइन से तेज रफ्तार में आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. ट्रेन की गति अधिक होने के कारण…
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता चंपई सोरेन के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21 वर्ष) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया है. इस घटना के बाद से सोरेन परिवार और उनके पैतृक गांव समेत पूरे राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है. स्कीइंग के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने कुछ दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली की वादियों का लुत्फ उठाने गए थे. मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ बर्फ…
नई पीएमओ बिल्डिंग ‘सेवा तीर्थ’ में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब केरल में अप्रैल-मई के दौरान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. राज्य विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि राज्य का आधिकारिक नाम ‘केरलम’ किया जाए. गृह मंत्रालय के सुझाव के बाद दोबारा लाया गया प्रस्ताव इससे पहले…
राजधानी रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है. मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों से सीबीआई की टीम रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची. बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितता को लेकर सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी में जांच करने के लिए पहुंची है. कई तरह के अनिमितता का है आरोप सीबीआई ने सेंट्रल यूनिवसिर्टी में अपनी दबिश दी है. मंगलवार को सीबीआई की एक बड़ी टीम यूनिवर्सिटी केंपस पहुंची और अपनी जांच की प्रक्रिया को शुरू किया. जिस समय सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची उस दौरान यूनिवर्सिटी में छात्र अपने-अपने…
प्मारतिबंधित ओवादी संगठन के महासचिव देवजी के आत्मसमर्पण के बाद एक बार यह चर्चा तेज हो गई है कि देश में अब कितने बड़े माओवादी कैडर बचे हैं. माओवादी (नक्सलियों) के खात्मे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन के बीच यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो गया है. बड़े नामों के मारे जाने या सरेंडर करने के बाद बचे नक्सली उनके खात्मे में जुटे जवानों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं, इसे लेकर भी चर्चा हो रही है. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, झारखंड में करीब 70 नक्सली बचे…
Ranchi.झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसका नाम अबुआ दिशोम बजट दिया गया है। इस बजट में युवा, महिला और किसानों पर फोकस किया गया है। झारखंड में बजट सत्र के छठवे दिन वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत कर दी है। बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने झारखंड के शहीदों और महान हस्तियों को याद किया। इनमें भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन को भी याद किया। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार…
चतरा/राँची। झारखण्ड के चतरा जिले में राँची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस सोमवार की रात क्रैश हो गया। जिसमें सभी सात लोगों हो गई है। विमान में मरीज, दो परिजन, दो डॉक्टर और दो पायलट सवार थे। यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के कासियातु अंतर्गत करमटांड जंगल में हुआ है प्लेन क्रैश की सूचना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंची जिला प्रशासन ने बचाव और राहत अभियान शुरू कर किया। अभियान के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने प्लेन से सातों शव बरामद कर लिया है जिसमें एक महिला समेत छह पुरुष…
