Author: Admin

घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। प्रचार के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जयराम महतो स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनता का अभिवादन करते नज़र आ रहे हैं। यह कृत्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जयराम महतो को शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि उन्होंने प्रचार के दौरान वाहन के ऊपर बैठकर रैली करने की अनुमति किस आधार पर ली थी।…

Read More

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को यह उपाधि दी। रक्षा मंत्री और थल सेना अध्यक्ष की मौजूदगी में नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई। नीरज इस दौरान सेना की वर्दी में नजर आए। लगातार दो ओलंपिक में जीते हैं पदक हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में…

Read More

रांची शहर में छठ महापर्व पर घाट को अवैध तरीके से कब्जाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। इसके अलावा अवैध स्थान चिह्नित करने एवं वसूली मामले में भी रांची नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम के संज्ञान में इस तरह के मामले आने के बाद प्रशासक ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। बताया गया कि तालाब, जलाशय व नदियों की सफाई के बाद अवांछित तत्वों द्वारा ऐसे स्थान और घाट पर स्वयं, मुहल्ले और संगठन का नाम अंकित किया जा रहा है। ऐसे लोगों द्वारा घाट पर स्थान स्थान दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को संध्या 6…

Read More

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सोनारी थाना क्षेत्र के बुद्धराम बस्ती मे खड़ी एक कार मे अचानक आग लग गईं. देखते ही देखते आग विकराल रूप लिया और कार पूरी तरह जल कर राख हो गईं. इस आगलगी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौक़े पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी और कार पूरी तरह जल कर राख हो गया था. अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.…

Read More

पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची की ओर से सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस वर्ष छठ पर्व 2025 दिनांक 27 और 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 🛑 भारी वाहनों पर रोक 27 अक्टूबर 2025: प्रातः 08:00 बजे से रात 11:00 बजे तक 28 अक्टूबर 2025: प्रातः 02:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रिंग रोड के माध्यम से ही अपने गंतव्य तक जाना होगा। 🚗 छोटे वाहनों और ऑटो/ई-रिक्शा पर रोक 27 अक्टूबर 2025, संध्या 02:00 बजे…

Read More

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल के दौरे पर हैं. यहां उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया. ऐसा लगा जैसे वायुसेना के हेलिकॉप्टर के वजन से हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया. हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं हुई. मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धंसे हुए हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने के लिए धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है. जिस…

Read More

छठ पर्व को लेकर घर जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेन और बसों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। यह स्थिति छठ से पहले और छठ के बाद तक बनी हुई है। रांची रेल मंडल की ओर से 18 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें तथा बसें दोनों ही पूरी तरह फुल हैं। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कोई किराए पर वाहन बुक कर रहा है, तो कोई अधिक खर्च कर फ्लाइट से घर जाने की…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में कन्फ्यूजन की स्थिति नजर आ रही है। आपसी सहमति की घोषणा के बिना ही गठबंधन की सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। नतीजा कई सीटों पर महागठबंधन के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है। ऊपर से झारखंड की सत्ताधारी पार्टी जेएमएम सीटें नहीं मिलने से नाराज है। सासाराम से आरेजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस ने 21 साल पुराने डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है, जिसे जेएमएम के गुस्से के इजहार से जोड़कर देखा जा रहा है। आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार आरजेडी ने सत्येंद्र साह को सासाराम…

Read More