Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद (झारखंड): दीपावली से पहले धनबाद जिले में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तीलाटांड में संचालित एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।इसके साथ ही सोनारडीह स्थित सूरज महतो के घर से करीब 50 पेटी नकली शराब जब्त की गई है। 🚨 छापेमारी में मिला भारी माल उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 800 लीटर कच्चा स्प्रिट, पंचिंग मशीन, नकली रैपर, ढक्कन, खाली बोतलें, और शराब तैयार करने में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री जब्त की।बताया जा रहा है कि जब्त की गई…
त्योहारों के सीजन से पहले भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में दोनों धातुओं की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। निवेशकों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक, हर कोई इस तेजी से हैरान है। 💰 सोना 1.27 लाख पार, चांदी 1.61 लाख के करीब बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सोना (24 कैरेट): ₹1,27,500 प्रति 10 ग्राम के पार चांदी: ₹1,61,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंची पिछले एक महीने में ही सोने की…
झारखंड में करीब 7200 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को छह नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा। सरायकेला खरसावां में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण में पूर्वी सिंहभूम जिले को छोड़ अन्य जिलों के लिए चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। 11 नवंबर को पू्र्वी सिंहभूम जिले में स्थित घाटशिला विधानसभा उपचुनाव होने की वजह से वहां के चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र उस दिन नहीं बंटेगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को पत्र भेज दिया है। उन्हें सरायकेला-खरसावां में…
Bihar Congress First Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन राजद, कांग्रेस, लेफ्ट सहित अन्य घटक दलों ने कई प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिया है. कई ने तो नामांकन तक कर दिए हैं. इस बीच गुरुवार देर रात कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी ने बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान, अजीत कुमार…
दुमका: 2017 में गोड्डा के महगामा थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दुमका के एमपी-एमएलए विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट मोहित चौधरी ने फैसला सुनाते हुए बाय इज्जत बरी कर दिया. यह मामला महागामा थाना कांड संख्या 72/2017 से जुड़ा है, जिसमें भादवि की धारा 147, 149, 353, 332, 427, 283, 504, 506 एवं 120B के तहत आरोप दर्ज किए गए थे. घटना वर्ष 2017 की है — जब महागामा में सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम किया था। उस दौरान दीपिका सिंह पांडेय, जो उस वक्त कांग्रेस की जिला अध्यक्ष थीं, मौके पर…
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची एसीबी की टीम ने रांची सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, रीडर ने एक मामले में एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी. लेकिन वह व्यक्ति देने को तैयार नहीं था. इसके बाद उस व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद एसीबी ने पूरे मामले की जांच की. रिश्वतखोरी के दावे की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाया और रीडर सुनील पासवान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. ACB अब…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जदयू ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी। जदयू ने 44 प्रत्याशियों की लिस्ट सार्वजनिक की है। ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है। पर नये उम्मीदवारों पर भी दांव लगाया है। इस लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवार 4 है। जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट वाल्मीकिनगर-श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंक सिंह सिकटा-श्री समृद्ध वर्मा नरकटिया-श्री विशाल साह केसरिया-श्रीमती शालिनी मिश्रा शिवहर-श्रीमती श्वेता गुप्ता सुरसंड-श्री नागेन्द्र राऊत रून्नीसैदपुर-श्री पंकज मिश्रा हरलाखी-श्री सुधांशु शेखर बाबूबरही-श्रीमती मीना कामत फुलपरास-श्रीमती शीला मंडल लौकहा-श्री सतीश साह निर्मली-श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव पिपरा-श्री राम विलास कामत सुपौल-श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव त्रिवेणीगंज…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) न केवल टीमों की रैंकिंग जारी करती है, बल्कि खिलाड़ियों की बैटिंग और बॉलिंग प्रदर्शन पर भी नजर रखती है। वर्तमान में ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिख रहा है। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में कुल 9 भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। 🏏 ICC Rankings में शामिल 9 भारतीय खिलाड़ी आईसीसी टेस्ट, वनडे और टी20 की टॉप 10 लिस्ट मिलाकर भारत के 9 खिलाड़ी शामिल हैं। ये हैं: यशस्वी…
Chaibasa : जिले में सारंडा क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन कर दशहत फैला दी है. नक्सलियों ने मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा में जगह-जगह पोस्टरबाजी कर सुरक्षा बलों के ऑपरेशन कगार के तहत फांसीवादी पुलिसिया दमन और राज्य प्रायोजित आतंक के खिलाफ आवाज उठाई है. मनोहरपुर-कोलबोंगा सड़क जाम मनोहरपुर से कोलबोंगा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है. उन्होंने सड़क के बीचों-बीच कई बड़े-बड़े पेड़ काटकर गिरा दिए हैं, जिससे सड़क पर आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो गया है. सड़क पर गिराए गए पेड़ों के साथ ही नक्सलियों ने बैनर भी लगाए…
