Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बाबूलाल मरांडी ने MBBS काउंसलिंग की CBI जांच और JCECEB अधिकारियों को हटाने की मांग की
    झारखण्ड

    बाबूलाल मरांडी ने MBBS काउंसलिंग की CBI जांच और JCECEB अधिकारियों को हटाने की मांग की

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand assembly, babulal marandi, mbbs counselling, jceceb, cbi inquiry, jharkhand politics, winter session, medical admission scam, ranchi news, jharkhand breaking news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही MBBS नामांकन में कथित अनियमितताओं का मामला जोर-शोर से उठा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसकी CBI जांच कराने और झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) के शीर्ष अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में एमबीबीएस नामांकन के दौरान लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं और मेडिकल काउंसलिंग में गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि JCECEB, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन कर रहा है।

    उन्होंने सदन में बताया कि NTA द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाने के बावजूद बोर्ड का पोर्टल NTA से लिंक नहीं रहता, जिसके कारण काउंसलिंग के दौरान गंभीर तकनीकी खामियां सामने आती हैं। इसी वजह से कई छात्र गलत जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र समेत अन्य फर्जी दस्तावेज जमा कर देते हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है ताकि कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और साजिश के कारण दर्जनों मेधावी छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

    नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं—

    1. एमबीबीएस काउंसलिंग की CBI जांच कराई जाए,

    2. JCECEB के शीर्ष अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए,

    3. मौजूदा काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी तरीके से काउंसलिंग कराई जाए।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो सदन की कार्यवाही बाधित की जाएगी।

    इस मुद्दे के उठने के बाद सदन का माहौल गरम हो गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

    Babulal Marandi cbi inquiry jceceb jharkhand assembly jharkhand breaking news jharkhand politics mbbs counselling medical admission scam RANCHI NEWS winter session
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज
    • राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप
    • पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली
    • ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.