Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बाघमारा विधायक Dhullu Mahto दुष्कर्म के आरोप से हुए बरी, 2019 में दर्ज हुआ था मामला
    Breaking News

    बाघमारा विधायक Dhullu Mahto दुष्कर्म के आरोप से हुए बरी, 2019 में दर्ज हुआ था मामला

    AdminBy AdminFebruary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhullu mahto
    dhullu mahto
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा की ही एक नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक ढुल्लू महतो बरी हो गये। मंगलवार को धनबाद के एमपी, एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। इस मामले में पीड़िता व उनके पति पहले ही गवाही के दौरान अपने आरोपों से मुकर चुके हैं। सोमवार को अदालत में विधायक का सफाई बयान दर्ज हुआ था।

    4 अक्टूबर 2019 को पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी 
    दरअसल जिला भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने विधायक ढुल्लू महतो पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।  हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ढुल्लू महतो के खिलाफ 4 अक्टूबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी। कोर्ट में 15 फरवरी 2020 को पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया था, जिसमें उसने कहा था कि नवंबर 2015 में हिंदुस्तान जिंक के टुंडू गेस्टहाउस में ढुल्लू महतो ने उसे बुलाया और जबरन उसके साथ गलत करने का प्रयास किया था। इस मामले को लेकर काफी आंदोलन भी हुआ था। पीड़ित महिला को सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया गया था।

    क्या है मामला 
    सोमवार को ढुल्लू महतो न्यायालय में हाजिर हुए। कोर्ट में ढुल्लू महतो का सफाई बयान दर्ज किया गया था। एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार के सवाल का जवाब देते हुए ढुल्लू महतो ने कहा कि वे निर्दोष हैं। उनके पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। महिला ने विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने चार अक्तूबर-2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी। धारा-164 के तहत 15 फरवरी 2020 को पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने पूर्व में धारा 164 के तहत दिए बयान में बताया था कि नवंबर-2015 में हिन्दुस्तान जिंक के टुंडू गेस्ट हाउस में ढुलू महतो ने बुलाया था। उनके शरीर को छुआ और जबरन उनके साथ गलत काम किया था। विधायक ने कहा था, तुम 18 साल की लगती हो। कैसे मेंटेन करती हो। इसके बाद विधायक ने गलत काम किया। बयान में पीड़िता ने पूर्व में कहा था कि जब वह गेस्ट हाउस गई थीं, तो वहां आनंद शर्मा थे। आनंद शर्मा और अयोध्या ठाकुर ने उनसे कई बार कहा था कि ढुल्लू उसे पसंद करते हैं और उनकी बात मानने पर मालामाल कर देंगे। हालांकि न्यायालय में दिए बयान में नेत्री अपने बयान से पलट गई थी।

    इसे भी पढें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी कब है ? किसका लगाएं भोग और कैसे करें मां सरस्वती की पूजा अर्चना

    Dhullu Mahto
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    • CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी
    • एसीबी की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले में IAS अमित कुमार से पूछताछ
    • देवघर में नल-जल योजना पर 3 करोड़ खर्च, फिर भी 627 घरों तक नहीं पहुंचा पानी
    • रांची : जगन्नाथपुर तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.