Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!

    October 15, 2025

    Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»12 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर
    Breaking News

    12 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

    AdminBy AdminFebruary 12, 2024Updated:February 12, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi News: 12 फरवरी को रांची में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का एक्सपोजर व क्षमता संवर्द्धन शिविर सह महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्य भर से 30 से 35 हजार महिला समूह की सदस्य भाग लेंगी.

    कार्यक्रम के कारण रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बूटी मोड़ से बरियातू होकर करमटोली तक, चांदनी चौक, कांके रोड से रातू रोड तक, पिस्का मोड़ से रातू रोड तक, सहजानंद चौक से रातू रोड तक सभी प्रकार की सिटी बस, ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा.

    इसके अलावा, बरियातू रोड, बोड़ेया रोड, कांके रोड और हरमू रोड में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.

    आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन सभी मार्गों पर सामान्य रूप से आना-जाना करेंगे.

    बड़े वाहन इन स्थानों तक आ सकेंगे:

    * चाईबासा और खूंटी से आनेवाले वाहन: रांची-तुपुदाना रिंग रोड तक

    * गुमला, सिमडेगा, पलामू और लोहरदगा से आनेवाले वाहन: रांची-तिलता रिंग रोड तक

    * जमशेदपुर और सरायकेला से आनेवाले वाहन: नामकुम के रामपुर चौक तक

    * हजारीबाग की ओर से आनेवाले वाहन: नेवरी गोलचक्कर तक

    दीदियों की बसें इन स्थानों पर पार्क होंगी:

    * चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां से आनेवाली बसें: तुपुदाना, बिरसा चौक, सेटेलाइट कॉलोनी, अरगोड़ा, सहजानंद चौक, हरमू, किशोरगंज चौक होते हुए सिदो-कान्हू पार्क के पास

    * गढ़वा, पलामू और लातेहार से आनेवाली बसें: रातू रिंग रोड, कांके रोड होकर सिदो-कान्हू पार्क के पास

    * बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ से आने वाली बसें: एनएच-33 बूटी मोड़, बरियातू रोड होकर आर्मी मैदान, मोरहाबादी

    * गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा से आनेवाली बसें: तुपुदाना, बिरसा चौक, अरगोड़ा, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक होते हुए रांची कॉलेज स्टेडियम के पास

    * देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज से आनेवाली बसें: नेवरी विकास रिंग रोड, कांके रोड होते हुए राम मंदिर के पास

    * अनगड़ा, खलारी, लापुंग, राहे, सिल्ली और सोनाहातू से आनेवाली बसें: करमटोली के पास

    अधिक जानकारी के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस से 0651-2212222 पर संपर्क किया जा सकता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct
    • बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में
    • धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    • पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
    • गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.