Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, सस्पेंड हुए 7 पुलिसकर्मी
    Breaking News

    15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, सस्पेंड हुए 7 पुलिसकर्मी

    AdminBy AdminAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि ये सभी बांग्लादेशी अवैध प्रवासी हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये पांचों बांग्लादेशी सोमवार 4 अगस्त को लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. उस वक्त सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो इन सभी को हिरासत में लिया गया.

    पुलिस कर रही है पूछताछ

    पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये पांचों बांग्लादेश के रहने वाले हैं और अवैध प्रवासी हैं. पुलिस के मुताबिक सभी की उम्र 20 से 25 के करीब है जो दिल्ली में लेबर का काम करते हैं. पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेश के कुछ डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह लाल किला परिसर में क्यों घुस रहे थे और इनका क्या मकसद था.

    15 अगस्त से पहले अलर्ट

    15 अगस्त को लेकर लाल किला परिसर में सिक्योरिटी काफी टाइट है. इसे लेकर कई तरह की ड्रिल भी हो रही हैं. 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं. यही वजह है कि अगस्त का महीना शुरू होते ही यहां कई लेयर सिक्योरिटी होती है. इस सुरक्षा में अगर चूक होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाता है. यही वजह है कि अब लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे इन युवकों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

    डमी बम नहीं पकड़ पाए पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड 

    बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ के इस मामले के साथ ही लाल किले की सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. इन सभी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड किया गया है.

    दरअसल लाल किले में 15 अगस्त को लेकर रोजाना अलग-अलग सिक्योरिटी ड्रिल होती हैं, जिसमें ये देखा जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख्ता है. इसी दौरान जब स्पेशल सेल की टीम ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर अपने बैग में एक डमी बम रखा और अंदर घुसने की कोशिश की तो वो इसमें सफल रहे. ये लाल किले की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी, इसीलिए इसके लिए जिम्मेदार 7 पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.