Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली में झारखंड BJP के प्रमुख नेताओं की बड़ी बैठक
    Breaking News

    दिल्ली में झारखंड BJP के प्रमुख नेताओं की बड़ी बैठक

    AdminBy AdminSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कास ली है. सभी पार्टियों की जोरदार तैयारी जारी है. इसी बीच झारखंड BJP के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. दिल्ली में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं. प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा की जा सकती है.

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी दिल्ली गई हैं. दिल्ली की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल होंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी दिल्ली पहुंच गए हैं.

    बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहली सूची के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी. मालूम हो कि प्रदेश चुनाव समिति की एक बैठक हो चुकी है. असम के मुख्यमंत्री ने पिछले 1 अगस्त को ही कहा था कि पहली सूची चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले घोषित कर दी जाएगी. आरक्षित विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहले होने की संभावना है.

    इसके अलावा 21 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के संबंध में भी पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा होगी. 30 सितंबर तक यह यात्रा पूरी कर लेनी है. भाजपा के सांगठनिक रूप से छह प्रमंडल में यह परिवर्तन यात्रा होगी. परिवर्तन यात्रा के लिए केंद्रीय नेता के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा झारखंड आ सकते हैं. इसके अलावा भाजपा शासित कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.