Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»युवा, महिला, विज्ञान, डिजिटल क्रांति… बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण की बड़ी बातें
    Breaking News

    युवा, महिला, विज्ञान, डिजिटल क्रांति… बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण की बड़ी बातें

    AdminBy AdminJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Parliament Budget Session 2025 Day 1 Live Updates: संसद के बजट सत्र का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट पेश करेंगी। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। विपक्ष महाकुंभ हादसा और वक्फ संशोधन बिल को लेकर हंगामा कर सकता है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त संबोधन से हुआ। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकारी की उपलब्धियों का जिक्र किया। कुछ देर बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।

    देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला: राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति ने कहा, सीमा क्षेत्र की सड़कें और अटल टनल, सेला टनल और सन्मार्ग टनल जैसे आधुनिक आधारभूत ढांचा से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। सीमा पर स्थित देश के प्रथम गांव में वायब्रेंट विलेज कार्यक्रम शुरू किया गया है। माओपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के लिए अंतिम चरण की शुरुआत हो चुकी है। सरकार के प्रयासों से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर अब 38 रह गई है।

    दलित, वंचित और आदिवासी समुदाय को मिल रहा सबसे ज्यादा लाभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार के प्रयासों का सबसे अधिक लाभ देश के दलित, वंचित और आदिवासी समुदाय को मिल रहा है। आजादी के दशकों बाद भी आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही मेरी सरकार ने उसके सम्मान को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। देशभर में स्थापित 770 से अधिक एकलव्य स्कूलों के माध्यम से आदिवासी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। आदिवासी बहुल इलाके में 20 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

    दिल्ली में मेट्रो रूट लगातार बड़ रहा: राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, दिल्ली में रिठाला, नरेला, कोंडली नेटवर्क का काम शुरू हुआ है। मेरी सरकार के निरंतर प्रयास से दिल्ली में मेट्रो रूट लगातार बड़ रहा है। दिल्ली में मेट्रो रूट 200 किलोमीटर से बढ़कर दोगुना से ज्यादा हो गया है। भारत का मेट्रो नेटवर्क 1000 किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। भारत मेट्रो रूट की तुलना में दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

    भारत टेक्नॉलजी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करा रहा: राष्ट्रपति

    बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आज भारत टेक्नॉलजी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करा रहा है। भारत की यूपीआई तकनीक की सफलता से दुनिया के कई देश देख रहे हैं। मेरी सरकार ने डिजिटल तकनीक को सामाजिक न्याय और सफलता के एक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। भारत में छोटे से छोटा दुकानदार भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

    सरकार ने सवा दो लाख स्वामित्व कार्ड जारी किए: राष्ट्रपति

    अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार गांव में गरीबों और उनकी आवासीय भूमि का हक देने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक 2 करोड़ 25 लाख स्वामित्व कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें से 70 लाख स्वामित्व कार्ड पिछले 6 महीने जारी किए गए हैं।

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले ही हमने देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को खोया है। वे लंबे समय तक संसद के सदस्य रहे। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करती हूं।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.